संजय दत्त के किरदार में रणबीर कपूर ने जिस तरह ख़ुद को ढाला है, वो देखकर हर कोई प्रभावित है। टीजर को देख आप पहचान नहीं पाएंगे कि रणबीर कपूर भी इस फिल्म में हैं। चलने, फिरने, लुक और बोलने तक रणबीर, संजय दत्त को घोलकर पी गए हैं। फिल्म के टीजर रिलीज के बाद से ही इसे अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही है। रणबीर के पापा ऋषि कपूर ने भी अपने बेटे की तारीफ की है।
विज्ञापन
2 of 5
rishi kapoor ranbir kapoor
ऋषि कपूर ने कहा है कि राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म संजू में रणबीर सिंह की कड़ी मेहनत पर उन्हें गर्व है। ऋषि कपूर ने कहा रणबीर को सिनेमा का जुनून विरासत में मिला है। फिल्म के सभी हिस्सों के लिए रणबीर ने बहुत मेहनत की है। बॉडी बनाने से लेकर लंबे बाल रखने तक। रणबीर एक ऐसे एक्टर हैं जिनमें फिल्म का पैशन है।
विज्ञापन
3 of 5
Rishi and Ranbir Kapoor
जग्गा जासूस के फ्लॉप होने के बाद ऑडियंस ने रणबीर को अटेंशन देना बंद कर दिया लेकिन मेरा मानना है कि रणबीर असफलता से नहीं डरता। किसी भी एक्टर का 100 % रिकॉर्ड नहीं है लेकिन पैशन कभी कम नहीं होना चाहिए। एक एक्टर के अंदर एक्टिंग की कभी न बुझने वाली आग होनी चाहिए।
4 of 5
फिल्म संजू
- फोटो : mid day
रणबीर ने इतने परफेक्शन के साथ संजय दत्त के अलग-अलग किरदार को जिया है कि देखने वाले भी उनकी अदाकारी के कायल हो रहे हैं। आपको बता दें कि रणबीर कपूर आखिरी बार 2017 में आई फिल्म जग्गा जासूस में नजर आए थे। फिल्म सुपर फ्लॉप रही थी। इस फिल्म में रणबीर के साथ कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में नजर आई थीं।
आपको बता दें कि संजय दत्त के लुक में रणबीर कपूर की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। जिसमें वह संजय दत्त की कॉपी लग रहे हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर से लेकर परेश रावल और मनीषा कोइराला जैसे बड़े स्टार अहम रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।