फरवरी के महीना कपल्स के लिए बेहद खास होता है। इस महीने को प्यार का महीना कहा जाता है, क्योंकि फरवरी में वैलेंटाइन डे के दिन लोग एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं और एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। 7 फरवरी से शुरु होने वाला वैलेंटाइन वीक 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के सेलिब्रेशन के साथ कई लोगों को एक दूजे का बना देता है। कई लोग इस दिन शादी भी करते हैं। बॉलीवुड के भी कई ऐसे कपल्स हैं जिन्होंने 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन एक दूसरे से शादी की और जिंदगी भर साथ निभाने का वादा किया। तो चलिए आज वैलेंटाइन के इस खास मौके पर जानते हैं कौन हैं बॉलीवुड के वो कपल्स जिन्होंने वैलेंटाइन डे को लिए सात फेरे।