सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीत चुकीं उषा जाधव की स्पेन के नेशनल फिल्म फेस्टिवल में खास मेहमान की तौर पर शिरकत की खबर से हिंदी और मराठी सिनेमा झूम उठा है। लोग उनको फोन पर और सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दे रहे हैं। वहीं, उषा ने स्पेन से ‘अमर उजाला’ से बात करते हुए कहा कि दुनिया भर में जिस तेजी से सिनेमा में भाषाई सरहदें धुंधली हो रही हैं, उसके चलते अब हर देश में कहानियों में बदलाव की जरूरत दिख रही है। अब लोग ऐसा सिनेमा देखना चाह रहे हैं जो वर्ण, वर्ग और लिंग भेद से ऊपर उठकर एक वैश्विक नजरिये से कहानी कह सके।