छोटे पर्दे की अभिनेत्री वैशाली ठक्कर के आत्महत्या करने से उनके फैंस के साथ देशवासियों को भी गहरा झटका लगा है। सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फनी वीडियोज शेयर करने वाली अभिनेत्री के अचानक ऐसा कदम उठाने पर लोगों को अब तक यकीन नहीं हो रहा है। इस बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस के हाथ एक सुसाइड नोट लगा है जिसे आधार बनाकर आगे की जांच की जा रही है। Vikram Vedha Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी 'विक्रम वेधा' की चमक, 18वें दिन हुई महज इतनी कमाई
वैशाली के भाई ने बताया कि राहुल एक बिजनेसमैन है। उनका प्लाइवुड का बिजनेस है। इसके अलावा आरोपी का एक और फर्म है जिसका नाम राहुल लैमिनेट्स है। राहुल और वैशाली के पिता दोस्त हैं। वैशाली के भाई ने यह भी बताया कि राहुल कभी कॉलेज नहीं गया। वह 10-12 साल से उनकी ही कॉलोनी में रहता था। वैशाली के भाई के मुताबिक बीते दो साल ढाई साल से राहुल उनकी बहन को परेशान कर रहा था। Photos Of The Day: हिना खान ने दिखाया ग्लैमर का जलवा और आमना शरीफ ने लूटी महफिल, पढ़ें आज का सेलिब्रिटी अपडेट
भाई ने यह भी कहा कि वह फोटो के नाम पर वैशाली को धमकाता था कि सबको तेरी तस्वीर दिखा दूंगा। उन्होंने आगे बताया कि वैशाली अपना काम खत्म करके शादी के लिए इंदौर पहुंची थी। इस दौरान वह लगातार उनकी बहन को परेशान कर रहा था। बता दें कि वैशाली की डायरी में राहुल से जुड़ी बहुत सी बातें लिखी मिली हैं। इस डायरी में इस बात का भी जिक्र है कि राहुल की वजह से वैशाली की सगाई टूट चुकी है। PS-1 Box Office Collection: वीकएंड पर धमाल मचाने के बाद पीएस-1 की कमाई आई गिरावट, 18वें दिन इतना रहा कलेक्शन