'शुद्ध देसी रोमांस' और 'बेफिक्रे' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी एक्ट्रेस वाणी कपूर जल्द ही रणबीर कपूर के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। यह फिल्म यशराज फिल्मस के बैनर तले बनाई जाएगी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
खबरों की मानें तो वाणी ने यशराज फिल्मस के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है। जिसमें से वह दो फिल्में 'शुद्ध देसी रोमांस' और 'बेफिक्रे' कर चुकी हैं। कॉन्ट्रेक्ट के अनुसार वह अब जल्द ही तीसरी फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाली हैं।
विज्ञापन
3 of 4
फिलहाल वाणी की इस नई फिल्म का नाम क्या होगा इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा करेंगे। इससे पहले करण 'अग्निपथ' और 'ब्रदर्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
आपको बता दें कि साल 2016 में वाणी की फिल्म 'बेफिक्रे' आई थी। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह रोमांस करते नजर आए थे। फिल्म 'बेफिक्रे' में वाणी का बोल्ड अंदाज देखने को भी मिला था।