वाणी कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बदल गया लोगों का नजरिया
वह कहती हैं, “मुझे लगता है कि ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ से पहले लोगों ने केवल यह सोचा था कि मैं एक खास तरह की भूमिका ही निभा सकती हूं, लेकिन फिल्म की रिलीज के बाद, मुझे बेहद अलग एवं दिलचस्प किस्म के रोल ऑफर मिलने लगे। मुझे अपना कॉलिंग कार्ड बनने के लिए ऐसी ही फिल्म की जरूरत थी और मैं प्रतिक्रिया से बेहद खुश हूं। यह मेरे जैसी अभिनेत्री के लिए वास्तव में उत्साहजनक है क्योंकि मैं स्क्रीन पर एक ही तरह की भूमिकाएं नहीं करना चाहती हूं, बल्कि मैं एक्सप्लोर करना चाहती हूं तथा अपने अभिनय में उत्कृष्टता को प्राप्त करना चाहती हूं। मैं यह चाहती हूं कि लोग मुझे एक ऐसी अभिनेत्री के रूप में याद रखें जो स्क्रीन पर हर तरह का रोल कर सकती है। मुझे पूरी उम्मीद है कि मुझे और भी अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे जो कि एक कलाकार के रूप में मुझे और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे और मैं इसके लिए तैयार हूं।”