खेसारी लाल यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा में एक से एक हिट फिल्में दी हैं। इस लिस्ट में 'मेहंदी लगाकर रखना', 'लिट्टी चोखा', 'नागिन', 'संघर्ष', 'कुली नंबर 1', 'मुकद्दर', 'भाग खेसारी भाग', 'डमरू', 'दबंग सरकार' जैसी फिल्में शामिल हैं। वहीं, शिल्पी राज भी भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर सिंगर हैं। उन्होंने सिंगिंग की दुनिया में 'भुकुर भुकुर' गाने से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी गानों में अपनी आवाज दी। उन्होंने 'जहर खा के मर जाइब हो’, ‘लइका पहिलका हा’, ‘नीली नीली अखियां’, ‘दू हाजरा लेके आजा स्टेज पा' समेत कई हिट गाने गाए हैं।