Prahaar Teaser Reaction: राजकुमार राव जल्द ही एक नई फिल्म में नजर आने वाले हैं। इसका टीजर रिलीज हो गया है। टीजर दमदार है। कई यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं।
राजकुमार राव की अपकमिंग फिल्म 'प्रहार' का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में राजकुमार राव वकील उज्जवल निकम के किरदार में नजर आए हैं। उज्जवल निकम वह वकील हैं, जिन्होंने 2008 में 26/11 हमले के मुख्य आरोपी को फांसी दिलाने के लिए लंबा संघर्ष किया था। टीजर पर कई यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
प्रहार
- फोटो : यूट्यूब
टीजर में क्या है?
'प्रहार' के टीजर में देखा जा सकता है कि राजकुमार राव मुंबई आतंकी हमलों के आतंकवादी अजमल कसाब को फांसी दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं। टीजर में उनके अलावा वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत भी नजर आए है। टीजर 2008 के मुंबई हमले की यादें ताजा कर रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
प्रहार
- फोटो : यूट्यूब
यूजर्स ने किए कमेंट
कई यूजर्स को टीजर में राजकुमार राव की अदाकारी पसंद आई है। एक यूजर ने लिखा 'राजकुमार राव का मराठी एक्सेंट बहुत अच्छा है।' एक और यूजर ने लिखा 'उनका लुक और एक्टिंग सब अच्छा है।' कई दूसरे यूजर्स ने अपकमिंग फिल्म की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा 'धुरंधर के बाद सिनेमा'। एक और यूजर ने लिखा 'सुपर डुपर हिट।' एक और यूजर ने टीजर और फिल्म की तारीफ की है।
4 of 5
प्रहार
- फोटो : यूट्यूब
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म ‘प्रहार’ राजकुमार राव, भारत के जाने-माने वकील उज्ज्वल निकम का किरदार निभाएंगे। वह 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी और आतंकवादी कसाब को फांसी की सजा दिलाने वाली कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आ रहे हैं। यह फिल्म 7 अगस्त 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
सौरव गांगुली का रोल करेंगे राजकुमार राव
राजकुमार राव ने फिल्म 'शाहिद' में वकील शाहिद आजमी का किरदार निभाया था। वह पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बायोपिक भी वह करने वाले हैं। इस फिल्म के लिए वह क्रिकेट सीख रहे हैं। अपने लुक के साथ भी उन्होंने बदलाव किए हैं।