फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'तुम हमेशा प्यार के हकदार रहोगे...', दिशा पाटनी के पेट्स बेला और जैस्मीन की हुई मौत; दी भावुक श्रद्धांजलि

Thu, 25 Jun 2026 08:46 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Disha Patani: अभिनेत्री दिशा पाटनी की बिल्ली जैस्मीन और डॉगी बेला अब इस दुनिया में नहीं रहे। जिससे दिशा बेहद दुखी हैं। उन्होंने अपने इस दुख को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर किया है। 
 
विज्ञापन
1 of 5
दिशा पाटनी - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेत्री दिशा पाटनी के दो पालतू जानवर कुत्ता बेला और बिल्ली जैस्मीन अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके चले जाने से दिशा बेहद दुखी हैं। दिशा ने सोशल मीडिया पर कुछ इमोशनल तस्वीरें और मैसेज शेयर करके अपने इन दोनों प्यारे पालतू जानवरों को श्रद्धांजलि दी है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बेला के साथ दिशा - फोटो : इंस्टाग्राम
पालतू जानवरों के लिए दिशा के भावुक संदेश
दिशा ने अपने डॉगी बेला के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि उनकी जिंदगी को इतना सुंदर और रंगीन बनाने के लिए वो बेला की शुक्रगुजार हैं। उन्होंने बेला को अपनी सच्चा साथी बताया और कहा कि उसने ही उन्हें प्यार का असली मतलब सिखाया।
विज्ञापन

3 of 5
जैस्मीन के साथ दिशा - फोटो : इंस्टाग्राम
बिल्ली जैस्मीन के लिए
दिशा ने अपनी बिल्ली जैस्मीन को राजकुमारी कहते हुए लिखा कि उसका उनके हाथों को छूना और प्यार से आवाज निकालना दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास था। उन्होंने कहा कि जैस्मीन हमेशा उनके दिल में रहेगी।

4 of 5
दिशा - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्रिटीज और फैंस ने जताया दुख
दिशा की इस दुखद खबर पर उनके फैंस और बॉलीवुड के कई कलाकारों ने शोक जताया है। दिशा की बहन खुशबू पाटनी के अलावा मौनी रॉय, अनन्या पांडे, सोनम बाजवा और रवीना टंडन जैसे कई सितारों ने कमेंट करके दिशा को सांत्वना दी और अपना प्यार भेजा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिशा - फोटो : इंस्टाग्राम
'वेलकम 3' में नजर आएंगी दिशा
दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन जैसे कई बड़े 30 कलाकार दिखाई देंगे। यह फिल्म 26 जून को सिनामाघरों में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: दिग्गज अभिनेता ममूटी को पद्म भूषण मिलने पर धनुष और 'ओम' की टीम ने मनाया जश्न, शेयर की खास तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें