फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना कपूर-प्रियंका चोपड़ा की स्टाइलिस्ट ने किया इवांका को तैयार, तस्वीरें आ गईं सामने

Wed, 26 Feb 2020 09:10 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ivanka - फोटो : social media
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत दौरे पर थे। यहां ट्रंप के साथ उनकी पत्नी मेलानिया और बेटी इवांका ट्रंप भी आई थीं। ट्रंप और मेलानिया के अलावा इवांका ने भी भारत आकर खूब सुर्खियां बटोरीं । इवांका बेहद खूबसूरत हैं । साथ ही भारत में उनके फैशन सेंस को लोग बहुत सराह रहे हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल के फाउंटेन से फोटो खिंचातीं इवांका - फोटो : अमर उजाला
इवांका के फैशन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है । इवांका ने अपना हेयर स्टाइल किसी और से नहीं बल्कि बॉलीवुड की पॉपुलर मेकअप आर्टिस्ट अनु कौशिक से करवाया था। अनु कौशिक ने इवांका के साथ सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि इवांका का हेयर स्टाइल करते हुए वह बहुत गर्व महसूस कर रही हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
इवांका और जैरेड ने किया ताजमहल का दीदार - फोटो : अमर उजाला
इवांका के हेयर स्टाइल की बात करें तो ये काफी सिंपल और खूबसूरत है। अनु कौशिक बॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट हैं। उन्होंने प्रियंका चोपड़ा, ऐश्वर्या राय और करीना कपूर जैसे कई सेलेब्स का मेकअप किया है। इवांका ने हैदराबाद में जो आउटफिट पहना था उसे अनीता डोंगरे ने डिजाइन किया था। 
 

4 of 5
इवांका ट्रंप
इवांका ने व्हाइट कलर की शेरवानी पहनी थी। अनीता बॉलीवुड की फेमस फैशन डिजाइनर हैं। बता दें कि इवांका ने मॉडलिंग, टीवी इंडस्ट्री, सोशल सर्विस और बिजनेस में भी विशेष पहचान बनाई है। इवांका डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना की बेटी हैं । इवांका का जन्म 30 अक्टूबर 1981 को न्यूयॉर्क में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ivanka-donald trump
इवांका ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी । उन्होंने कुछ रियलिटी शो को जज भी किया था । इवाकां ट्रंप ने जेरेड कुशनर से शादी की है । जेरेड से शादी करने के लिए उन्हें अपना धर्म बदलना पड़ा था। इवांका के इस कदम से ट्रंप खुश नहीं थे। इवांका के पति जेरेड कुशनर यहूदी हैं। दोनों की शादी साल 2009 में हुई थी। इवांका अब तीन बच्चों की मां भी है।

'ये है मोहब्बतें' की अभिनेत्री शिरीन मिर्जा अस्पताल में भर्ती, पेट में हुआ इंफेक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें