फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साड़ी और मंगलसूत्र में दिखीं बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला, यूजर ने पूछा- शादी कर ली है क्या?

Tue, 14 Apr 2020 07:52 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : इंस्टाग्राम
कोरोना की वजह से घरों में कैद बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड की बोल्ड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (urvashi rautela) भी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उर्वशी ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद हर तरफ उनके लुक की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल फिल्मों में बोल्ड अवतार में नजर आने वाली उर्वशी रौतेला (urvashi rautela) ने इंस्टाग्राम पर साड़ी में तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर की खास बात ये थी कि इसमें वह मंगलसूत्र पहने दिखीं। इस तस्वीर को अब तक 13 लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'मोहब्बत में बस नहीं चलता।'
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला
उर्वशी की इस फोटो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर को उर्वशी की ये तस्वीर देखकर यकीन नहीं हुआ। यूजर ने पूछा- किसी से शादी कर ली है क्या आपने, वैसे साड़ी ज्यादा सूट कर रहा है तुमपर। एक ने लिखा- आज चांद कहां से निकला है। एक यूजर ने कमेंट किया- क्या हुआ सिस्टर आज पूरे कपड़ों में कैसे।
 

4 of 5
urvashi rautela - फोटो : social media

बता दें कुछ दिनों पहले 'पैरासाइट' को लेकर एक ट्वीट की वजह से उर्वशी को काफी ट्रोल होना पड़ा था। दरअसल उर्वशी ने 'पैरासाइट' का जो रिव्यू शेयर किया था उस पर यूएस के एक लेखक ने उनका रिव्यू कॉपी पेस्ट करने का आरोप लगाया था। बाद में अभिनेत्री के प्रवक्ता की तरफ से सफाई भी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
urvashi rautela

उर्वशी आखिरी बार फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।उर्वशी रौतेला की फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया'12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म 23 अप्रैल को ओटीटी जी5 पर रिलीज होने जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें