बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला इन दिनों भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के नाम पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। यही कारण है कि नेटिजन्स भी उर्वशी की हर सोशल मीडिया पोस्ट को ऋषभ पंत के साथ जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, अभी तक न उर्वशी ने और न ही ऋषभ पंत ने खुलकर एक दूसरे के बारे में कुछ कहा है। लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। दरसअल, ट्विटर पर भारत-पाकिस्तान मैच का एक वीडिया वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उर्वशी और ऋषभ पंत का कनेक्शन नजर आ रहा है।