फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshay Kumar: फिल्म की रिलीज के वक्त नर्वस हो जाते हैं अक्षय कुमार! खिलाड़ी ने खुद कही यह बात

Mon, 24 Oct 2022 02:04 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' की रिलीज डेट एकदम नजदीक है। यह फिल्म कल 25 अक्तूबर 2022 को रिलीज हो रही है। इस फिल्म के जरिए खिलाड़ी ने फैंस को दिवाली का तोहफा दिया है। बता दें कि अक्षय कुमार को फैमिली मैन के रूप में जाना जाता है और उनकी फिल्मों में भी पारिवारिक प्यार और सपोर्ट को बखूबी दिखाया जाता है। फिल्म 'राम सेतु' की रिलीज से ठीक पहले अक्षय कुमार ने एक बार फिर अपनी फिल्म और फैमिली को लेकर बात की है। 

Tv Actresses: 20 की उम्र में इन टीवी अभिनेत्रियों ने हिट करा दिया था शो, घर-घर में हो गई थीं मशहूर
विज्ञापन

2 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की रिलीज को लेकर अक्षय कुमार ने कहा कि रिलीज के वक्त जो अहसास होता है, वह कभी नहीं बदलेगा। उन्होंने कहा, 'यह एक एग्जाम देने जैसा होता है। आप पूरे साल तैयारी करते हैं। रिवीजन करते हैं। एग्जाम लिखते हैं और फिर रिजल्ट का इंतजार होता है। ऐसे ही फ्राइडे रिजल्ट डे की तरह होता है। फिल्म की रिलीज के वक्त एक नर्वसनेस रहती है। यह उत्सुकता भी होती है कि क्या होगा? यही बात हर फिल्म की रिलीज हो स्पेशल बनाती है।'

Surya Grahan: जब सूर्यग्रहण से बचाने के लिए सरकार ने ली अमिताभ-धर्मेंद्र की मदद, बेहद दिलचस्प है ये किस्सा
विज्ञापन

3 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि अक्षय की 'राम सेतु' के साथ-साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन की 'थैंक गॉड' भी 25 अक्तूबर को ही रिलीज हो रही है। फिल्म के क्लैश पर अक्षय कुमार का कहना है, 'कोई क्लैश नहीं है। इसलिए इसे क्लैश नहीं कहना चाहिए।' उन्होंने कहा, 'दो फिल्में, वह भी अलग-अलग विषयों की एक ही दिन रिलीज हो रही हैं। ऐसा पहले भी होता रहा है और आगे भी होता रहा है। लोग उस फिल्म को चुनेंगे जो उन्हें ज्यादा अपीलिंग लगेगी। कुछ दोनों फिल्में भी देखेंगे। फिल्में लाने का हमारा मकसद त्योहार पर दर्शकों का मनोरंजन करना है।' 

Katrina Vicky: कटरीना कैफ का दिवाली लुक देख घायल हुए पति विक्की कौशल, कमेंट कर बताया दिल का हाल
विज्ञापन

4 of 4
अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'राम सेतु' को लेकर अक्षय ने कहा कि इसमें भारतीय इतिहास और संस्कृति को बहुत गहराई से दिखाया गया है। उन्होंने कहा, ' फिल्म के लिए टीम ने काफी रिसर्च की है। जो सच्चाई है, वह पेश की गई है और तमाम फैक्ट्स पेश किए हैं।' देखना दिलचस्प होगा कि खिलाड़ी कुमार की यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर कैसी उतरती है!

Viral Video: मिल गया उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के प्यार का सबूत? वायरल वीडियो में सामने आई सच्चाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें