फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी भी डायरेक्टर की पहली फिल्म के कलेक्शन का रिकार्ड 'उरी' ने तोड़ा, सलमान खान को पीछे छोड़ा

Wed, 06 Mar 2019 07:07 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Aditya Dhar - फोटो : twitter
बतौर निर्देशक अपनी पहली ही फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से आदित्य धर ने जबरदस्त रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल कर ली है। यह फिल्म 2016 में उरी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। फिल्म में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
uri Aditya Dhar - फोटो : twitter
'उरी' के डायरेक्टर आदित्य धर का ‘हाउ इज द जोश’ डायलॉग इन दिनों हर एक की जुबां पर है। राजनीतिक हलकों से लेकर आम जनजीवन में यह बेहद लोकप्रिय होकर धूम मचा रहा है। 'उरी' सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईएमडीबी पर भी हाई रेटिंग वाली हिंदी फिल्म बन गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
इस बारे में आदित्य ने कहा, 'मुझे अपनी अगली फिल्म अभी तक नहीं मिली है, उरी वाकई लाजवाब और सच्ची कहानी पर बनी मजेदार फिल्म है। फिल्म में हमने सब कुछ रीयल दिखाने की कोशिश की। मैं किसी अन्य फिल्म की ऐसी सफलता की संभावना से इंकार नहीं करता। उरी की शूटिंग ने  मुझे जोश भी दिया और थकाया भी। मैं अभी ब्रेक पर हूं लेकिन जल्द ही अपने एक नए विचार के साथ लौटूंगा।'

4 of 6
Uri The Surgical Strike - फोटो : twitter
'उरी' इतनी बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है जिसने किसी डायरेक्टर की पहली फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड बनाने वाले साजिद नाडियाडवाला की फिल्म 'किक' को भी भी पीछे छोड़ दिया है। डायरेक्टर आदित्य का मानना है कि रिकॉर्ड टूटने के लिए बनते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
uri - फोटो : file photo
उन्होंने कहा, 'मैंने कभी सपने में नहीं सोचा था कि हमें दर्शकों से इतनी सराहना और प्रशंसा मिलेगी। यह एक स्पेशल फिल्म थी क्योंकि यह सेना के लिए एक श्रद्धांजलि थी, लेकिन काफी अच्छा रिस्पांस मिला। यह एक निर्देशक के रूप में मेरी पहली फिल्म थी और विक्की की पहली कॉमर्शियल फिल्म थी। मुझे उम्मीद है, कुछ अन्य डेब्यूटेंट मेरा रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ देंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
uri - फोटो : file photo
वह मुस्कुराते हुए कहते हैं कि ये मेरे लिए गर्व की बात है जो राजनेता उनकी फिल्म के डायलॉग 'हाउ इज द जोश' और 'ये नया इंडिया है' जैसे डायलॉग्स का इस्तेमाल करने लगे हैं। 'उरी' के बाद, विक्की एक मेन स्ट्रीम के अभिनेता बन गए हैं और आदित्य को अपने नायक के पैमाने को नई ऊंचाइयों पर देखने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें