'उरी' की टीम ने एक करोड़ देने का किया ऐलान
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आगे आए हैं। अमिताभ बच्चन ने ऐलान किया कि वो हमले में शहीदों के हर परिवार को 5 लाख देंगे। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म उरी की टीम ने भी शहीदों के परिजनों को मदद का ऐलान किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उरी की टीम ने एक करोड़ रुपए दिए। साथ ही लोगों से भी रिक्वेस्ट की है कि ऐसे वक्त में जवानों का साथ देने के लिए आगे आएं।
पढ़ें:
पुलवामा अटैक: 'उरी' की टीम ने 1 करोड़ देने का किया ऐलान, हमले पर विक्की कौशल का फूटा गुस्सा