फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'उरी' की टीम ने दिए एक करोड़ और फरहान अख्तर ने शेयर की नई फोटो, मनोरंजन जगत की ये हैं 5 बड़ी खबरें

Sun, 17 Feb 2019 08:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
uri - फोटो : file photo
'उरी' की टीम ने एक करोड़ देने का किया ऐलान
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के बाद बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आगे आए हैं। अमिताभ बच्चन ने ऐलान किया कि वो हमले में शहीदों के हर परिवार को 5 लाख देंगे। इसके अलावा हाल ही में रिलीज हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित फिल्म उरी की टीम ने भी शहीदों के परिजनों को मदद का ऐलान किया है। फिल्म के प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि उरी की टीम ने एक करोड़ रुपए दिए। साथ ही लोगों से भी रिक्वेस्ट की है कि ऐसे वक्त में जवानों का साथ देने के लिए आगे आएं।

पढ़ें: पुलवामा अटैक: 'उरी' की टीम ने 1 करोड़ देने का किया ऐलान, हमले पर विक्की कौशल का फूटा गुस्सा
विज्ञापन

2 of 5
gully boy - फोटो : twitter
बॉक्स ऑफिस पर 'गली ब्वॉय' की धूम
रणवीर सिंह की गली ब्वॉय ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद वीकेंड में भी फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है। पहले दिन जहां फिल्म ने 19 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन 13 करोड़ और तीसरे दिन शनिवार को 19 करोड़ के आस-पास बिजनेस करने में कामयाब रही। माना जा रहा है रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। 

पढ़ें: 3 दिन में ही 'गली ब्वॉय' ने 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार, जानें कितना रहा कलेक्शन
विज्ञापन

3 of 5
farhan akhtar - फोटो : social media
फरहान ने शेयर की शिबानी दांडेकर की तस्वीर
पिछले कुछ समय से फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। दोनों अक्सर साथ में तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। फरहान अख्तर ने एक बार फिर शिबानी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा- 'यह लड़की'। साथ ही उन्होंने हार्ट का इमोटिकॉन भी बनाया। तस्वीर में शिबानी और फरहान दोनों साथ में दिखाई दे रहे हैं।

पढ़ें: फरहान अख्तर ने गर्लफ्रेंड संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, खुलेआम किया प्यार का इजहार

4 of 5
neeti mohan - फोटो : social media
सिंगर नीति मोहन ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या से शादी कर ली है । शादी 15 फरवरी को हैदराबाद के होटल फलकनुमा पैलेस से हुई । इससे पहले 14 फरवरी को मेहंदी, संगीत और हल्दी फंक्शन की तस्वीरें सामने आई थीं।

पढ़ें: नीति मोहन ने ब्वॉयफ्रेंड निहार संग लिए सात फेरे, शादी की रस्मों के बीच पिता हुए अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
navjot singh siddhu - फोटो : file photo
सिद्धू को दिखाया गया बाहर का रास्ता
पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान के बाद उन्हें द कपिल शर्मा शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सोनी टीवी ने उन्हें हटा दिया है। गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू के बयान पर बवाल मचा हुआ था।

पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमले पर दिए बयान के बाद 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हुए नवजोत सिंह सिद्धू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें