फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द एक्सीडेंटल प्राइम...' को पीछे छोड़ आगे निकली विक्की कौशल की 'उरी', 2 दिन में कमाए इतने करोड़

Sun, 13 Jan 2019 10:33 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Uri and The Accidental Prime Minister
साल 2019 की शुरूआत में दर्शकों के लिए 2 ऐसी फिल्में रिलीज की गई हैं जो असल घटना पर आधारित है। पहली अनुपम खेर स्टारर और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' और दूसरी आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म उरी। पहले ही दिन दोनों ही फिल्मों ने अच्छी आपनिंग ली।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
uri
विक्की कौशल और यामी गौतम स्टारर फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने पहले दिन 8.20 करोड़ का कलेक्शन किया। फिल्म को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छा रिसपॉन्स मिला है वहीं दूसरी ओर 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' ने पहले दिन 3.25 से 3.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। अब फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Uri and The Accidental Prime Minister - फोटो : amar ujala
विक्की कौशल की फिल्म उरी के कलेक्शन में उछाल देखने को मिला। बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की मानें तो फिल्म ने दूसरे दिन करीब 10 करोड़ का कलेक्शन किया। इस तरह उरी का 2 दिन का कलेक्शन 18 करोड़ से ज्यादा का हो गया है। वहीं 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में भी अच्छी ग्रोथ देखने को मिली। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने दूसरे हिन करीब 4 करोड़ की कमाई की।

4 of 5
the accidental prime minister - फोटो : twitter
विजय गुट्टे के निर्देशन में बनी द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर लेखक और मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर आधारित है। फिल्म में अक्षय खन्ना ने संजय बारू का किरदार अदा किया है। फिल्म ट्रेलर रिलीज के दौरान से ही विवादों में आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
uri
वहीं उरी 28 सितंबर 2016 को हुई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। बता दें कि उरी में सेना के कैंप पर हुए हमले के जवाब में भारतीय सेना ने यह ऑपरेशन किया था। उरी हमले में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। जिन कमांडो ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था उन्हें एक स्पेशल प्रक्रिया के तहत चुना गया था। जिसके बाद उन्हें विशेष ट्रेनिंग भी दी गई थी। उरी को पब्लिक रिव्यू भी काफी अच्छा मिल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें