फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: तार से बनी ड्रेस में नजर आईं उर्फी जावेद, लोग बोले- बेचारी के पास कपड़े भी….

Thu, 23 Jun 2022 11:24 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया अपने अतरंगी आउटफिट और विवादों के लिए जानी जाती हैं। उर्फी आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया अपने अतरंगी आउटफिट और विवादों के लिए जानी जाती हैं। उर्फी आए दिन सोशल मीडिया पर किसी ना किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। शायद ही कोई ऐसा दिन हो दब एक्ट्रेस अपने फैशन सेंस और ड्रेसिंग को लेकर ट्रोल ना हुई हों। लेकिन बावजूद इसके वह हर कोई ना कोई नया गेटअप लेकर फैंस के सामने हाजिर हो जाती है। इसी क्रम में एक बार फिर उर्फी सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं। एक्ट्रेस ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर अपना एक नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है। 

विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो क्लिप में उर्फी का एक और नया अवतार देखने को मिल रहा है। साझा किए गए इस वीडियो में उर्फी वायर यानी तार से बने आउटफिट में नजर आ रही हैं। वीडियो की शुरुआत में उर्फी में एक टी-शर्ट पहले नीले रंग के तारों के बीच फंसी नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ देर बाद वह उसी तार के बने स्कर्ट और ब्रालेट में नजर आईं। कुछ समय पहले ही शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 29 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

इस वीडियो में शेयर करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, हाँ यह तार है! और यह कहीं से भी काटे नहीं गए हैं। मुझे लगता है कि यह बॉम्ब लग रहा है। मुझे लगता है कि मैं अलग-अलग रंगों को भी ट्राय करूंगी! मेरे लिए फैशन का मतलब प्रयोग करना, कुछ बनाना और बयान देना है। उर्फी के इस नए एक्पेरिमेंट को बेहद पसंद कर रहे हैं। कई लोग जहां उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं तो वहीं कुछ काफी मजाकिया कमेंट्स भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

अक्सर अपने आउटफिट के साथ नए-नए प्रयोग करने वाली उर्फी जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और आलोचनाओं का शिकार होती रहती हैं। हालांकि, इस बाद भी एक्ट्रेस इन सब बातों की परवाह किए बिना अपनी मर्जी से जिंदगी जीती हैं। बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में नजर आईं उर्फी जावेद को इस शो के बाद से काफी लोकप्रियता हासिल हुई। इस शो के बाद से सोशल मीडिया पर उनका फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ गई है। इंस्टाग्राम पर उनके 3.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें