फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: ब्लैकमेलर की गिरफ्तारी के बाद उर्फी जावेद को मिली जान से मारने की धमकी, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sun, 21 Aug 2022 05:08 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर अक्सर अपने कपड़ों और फैशन को लेकर चर्चा में रहने वाली इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर खबरों में रहने वाली उर्फी इन दिनों फिर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 4
Urfi Javed - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर अक्सर अपने कपड़ों और फैशन को लेकर चर्चा में रहने वाली इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद आए दिन सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अपने अतरंगी ड्रेसिंग स्टाइल को लेकर खबरों में रहने वाली उर्फी इन दिनों फिर चर्चा में हैं। दरअसल, बीते दिनों एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर एक शख्स के बारे में बताया था जो लंबे समय से उन्हें ब्लैकमेल कर रहा था। उर्फी के उस पोस्ट के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए कथित आरोपी का गिरफ्तार किया था। इसी सिलसिले में अब एक्ट्रेस ने एक और हैरान करने वाला खुलासा किया है।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी पर कुछ पोस्ट शेयर करते हुए उर्फी ने खुलासा किया कि वह शार्प शूटर के निशाने पर हैं। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में लिखा, 'ये आदमी ओबेद अफरीदी और इसके सो कॉल्ड गर्लफ्रेंड या बेस्ट फ्रेंड ने शार्प शूटर के जरिए मुझे कॉल करवाया है। मुझे धमकी दी जा रही है कि मैं अपना पोस्ट डिलीट कर दूं। मैंने पुलिस को सबूत दे दिए हैं, जिसमें शार्प शूटर ने दोनों के नाम बोले हैं। उर्फी ने आगे लिखा कि जब आप सही चीज के लिए खड़े होते हैं तो लोग आपको डराने की कोशिश करते हैं, लेकिन हमेशा याद रखना जब कोई महिला अपने लिए खड़ी होती है तो दरअसल वह हर एक महिला के लिए खड़ी होती है।

विज्ञापन

3 of 4
urfi javed - फोटो : सोशल मीडिया

इतना ही उर्फी ने एक और पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में उन्होंने ओबेद की तस्वीर के साथ यह बताया कि ओबेद की गिरफ्तारी के बाद उनके पास कई लड़कियों के मैसेज आए जिन्हें आरोपी परेशान करता था। गौरतलब है कि उर्फी ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक शख्स की फोटो और चैट्स के कुछ स्क्रीन शॉट्स शेयर करते हुए बताया था कि पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से ताल्लुक रखने वाला यह व्यक्ति एक्ट्रेस को वीडियो सेक्स के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। 

विज्ञापन

4 of 4
Urfi Javed - फोटो : Instagram

अपने इस चौंकाने वाले पोस्ट के साथ ही उन्होंने पुलिस पर सवाल उठाते हुए यह भी कहा था कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस मामले में कोई एक्शन नहीं ले रही है। इसके बाद मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। ओबेद की गिरफ्तार के बाद उर्फी ने इंस्टा पर पोस्ट शेयर करते हुए मुंबई पुलिस का आभार भी व्यक्त किया था। उर्फी जावेद आए दिन सोशल मीडिया पर अपने नए-नए लुक्स फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अपने ड्रेसिंग को लेकर वह कई बार आलोचनाओं का भी शिकार होती रहती हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें