उर्फी जावेद
- फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद ने आज अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, उसमें वह शाहरुख खान पर फिल्माए गए गाने 'दर्दे डिस्को' पर अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं और कपड़ो की जगह शीशे के टुकड़ों का इस्तेमाल किया गया है। वहीं सबसे दिलचस्प बात ये हैं कि उर्फी जावेद ने शीशे के बने हुए फेस मास्क से अपना पूरा चेहरा कवर किया हुआ है। ये वीडियो देखने के बाद जहां हमेशा की तरह यूजर्स उन्हें ट्रल करते नजर आ रहे हैं तो वहीं कई लोग मजेदार कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं।