फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hema Malini: क्या कंगना रणौत लड़ने वाली हैं चुनाव? हेमा मालिनी ने राखी सावंत के उदाहरण के साथ दिया यह जवाब

Sat, 24 Sep 2022 02:48 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हेमा मालिनी, कंगना रणौत और राखी सावंत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने कंगना रणौत और राखी सावंत पर टिप्पणी की है। दरअसल, हाल ही में अभिनेत्री राजीव भवन पर दिव्यांगजन को हस्तचालित ट्राई साइकिल वितरण कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनसे कंगना रणौत से जुड़ा एक सवाल किया गया। हेमा मालिनी से पूछा गया कि क्या कंगना रणौत मथुरा सीट से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इसके जवाब में अभिनेत्री ने राखी सावंत का जिक्र कर डाला। 

 
विज्ञापन

2 of 4
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

समाचार एजेंसी एएनआई द्वारा जारी किए गए वीडियो में सुना जा सकता है कि जब मथुरा में सांसद हेमा मालिनी से पूछा गया कि यह चर्चा हो रही है कि अभिनेत्री कंगना रणौत, मथुरा से लोकसभा 2024 का चुनाव लड़ने वाली हैं, आपका क्या विचार है? तब इस सवाल के जवाब में हेमा मालिनी ने कहा, ‘अच्छा, बहुत अच्छी बात है। मेरा विचार मैं क्या बताऊं? मेरा विचार भगवान के ऊपर है। लॉर्ड कृष्णा विल डू इट।’

विज्ञापन

3 of 4
हेमा मालिनी। - फोटो : प्रयागराज

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'आपको मथुरा से सिर्फ फिल्म आर्टिस्ट को लड़ाने का शौक है। यदि मथुरा के लोग सांसद बनाना चाहेंगे, तो आप उन्हें वोट नहीं देंगे। क्योंकि आप सभी के दिमाग में ऐसा डाल दिया गया है कि मुथेरा से फिल्म स्टार ही सांसद बनेगा। आपको केवल फिल्म स्टार ही चाहते हैं। कल को आप राखी सावंत को भी कहेंगे। वह भी बन जाएंगी।’

विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि 2024 में मथुरा सीट से सांसद बनने के लिए किसे दावेदारी बनाया जाएगा। यही कारण है कि अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मथुरा से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें