फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed Net Worth: करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं उर्फी जावेद, एक महीने में कमा लेती हैं मोटी रकम

Sat, 15 Oct 2022 11:48 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : इंस्टाग्राम
'बिग बॉस' ओटीटी से सुर्खियों में आईं उर्फी जावेद सिनेमा जगत में अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उर्फी अक्सर अपने आउटफिट्स और बोल्डनेस की वजह से लोगों का दिमाग खराब कर देती हैं और इसी वजह से वह हर दूसरे दिन सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होती हैं। लेकिन यह भी सच है कि अभिनेत्री को लोगों द्वारा मिल रही आलोचनाओं से कुछ खास फर्क नहीं पड़ता और वह अपनी लाइफ को बिंदास जी रही हैं। इस बीच कई बार उर्फी की कमाई पर सवाल उठे हैं। आइए आपको उनकी नेटवर्थ और कार कलेक्शन के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram
ऐसे शुरू की अपनी जर्नी
उर्फी जावेद को आज के समय में हर कोई बोल्डनेस की वजह से जानता है लेकिन अभिनेत्री ने दर्जन भर से ज्यादा सीरियल्स में काम किया है। वह 'दुर्गा', 'सात फेरों की हेराफेरी', 'बेपनाह', 'जीजी मां', 'डायन', 'रिश्ता क्या कहलाता है' और 'कसौटी जिंदगी' जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा, वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई हैं। लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान 'बिग बॉस' से ही मिली है।

यह भी पढ़ें:- Bhojpuri Horror Movie: एयरहोस्टेस से फिल्म निर्देशक बनीं समस्तीपुर की चेतना, फिल्म में दिखाएंगी कथक का कमाल
 
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
इतने करोड़ की संपत्ति
उर्फी जावेद की कमाई को लेकर हर बार सवाल उठता है लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की उर्फी करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं और वह हर महीने लाखों में कमाती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, उर्फी सीरियल के एक एपिसोड के लिए 25 से 30 हजार रुपये चार्ज करती हैं और वह हर महीने लगभग 30 लाख रुपये की कमाई करती हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 172 करोड़ के आसपास है।

यह भी पढ़ें:- Adipurush Ravan Controversy: फिल्म में पुष्पक विमान नहीं तो किस पर बैठा रावण? आदिपुरुष के निर्देशक के इस दावे
 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : Social Media
घर और कार कलेक्शन
उर्फी का जन्म लखनऊ में हुआ है लेकिन अब वह मुंबई में एक आलीशान फ्लैट में रहती हैं। उनके पास Jeep Compass SUV है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये है। उर्फी अक्सर अपनी इस कार के साथ स्पॉट होती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें