फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: काफी समय बाद लोगों को पसंद आया उर्फी का ड्रेसिंग सेंस, फैंस ने कहा- इस बार कुछ अच्छा पहना है

Thu, 18 Aug 2022 04:28 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं।  वह आए दिन अपने कपड़ों और फैशन के साथ कोई ना कोई प्रयोग करती ही रहती हैं।

विज्ञापन
1 of 4
Urfi Javed - फोटो : Instagram

इंटरनेट सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी फैशन को लेकर चर्चा में रहती हैं।  वह आए दिन अपने कपड़ों और फैशन के साथ कोई ना कोई प्रयोग करती ही रहती हैं। उनके ड्रेंसिंग स्टाइल के लिए कई बार लोग उनकी तारीफ करते दिखते हैं तो वहीं कई बार उर्फी को अपने इन प्रयोगों के चलते ट्रोल भी होना पड़ता है। इसी बीच अब हाल ही में उर्फी का एक नया लुक सामने आया है। एक्ट्रेस हाल ही में अपने शूट के लिए मुंबई के अंधेरी पहुंची थीं। इसी दौरान वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद कर लिया। 

 

विज्ञापन

2 of 4
Urfi Javed - फोटो : सोशल मीडिया

पैपराजी के कैमने में कैद हुईं उर्फी इस दौरान फिर एक अंदाज में दिखीं। हालांकि, हर बार की तरह इस बार एक्ट्रेस का ये अंदाज और उनका प्रयोग फैंस को काफी पसंद आया। कैमरे में कैद हुईं उर्फी का एक वीडियो विरल भयानी ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में उर्फी पर्पल रंग का आउटफिट में नजर आ रही हैं। उनकी यह ड्रेस देखने में काफी स्टाइलिश लग रह रही है। साथ ही उर्फी भी इस ड्रेस काफी प्यारी लग रही हैं।

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media

ऐसा हम नहीं बल्कि इस बार खुद सोशल मीडिया यूजर्स कहते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट पर लोग लगातार उर्फी की ड्रेस और उनकी तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ये प्यारी लग रही है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, आप पर ये स्टाइल बहुत अच्छी लग रही है। एक ने लिखा, ड्रेस अच्छी है। एक और यूजर ने कमेंट किया, आज फिर भी सही लग रहे हैं कपड़े। इसके अलावा नेटिजन्स लगातार कमेंट करते हुए उर्फी की तारीफ करते दिख रहे हैं। 

विज्ञापन

4 of 4
urfi javed - फोटो : इंस्टाग्राम

उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन फैंस के साथ अपने नए-नए लुक्स शेयर करती रहती हैं। हालांकि, बहुत कम ही ऐसा होता है कि लोगों को उर्फी का स्टाइल पसंद आए। वरना वह अक्सर ही अपने ड्रेसिंग सेंस को लेकर आलोचनाओं का शिकार होती रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया था कि उन्हें पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़ा एक शख्स ब्लैकमेल कर रहा है। इसके बाद मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें