करण टैकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ट्रोल्स का शिकार हो रहे सितारे
दरअसल, टीवी शो 'लव ने मिला दी जोड़ी' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता करण टैकर ने हाल ही में बताया था कि उन्हें कभी किसी ने खुद में कुछ सुधारने के लिए नहीं कहा, लेकिन उन्हें अपने लुक्स के चलते रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है। उन्हें काम मिलने में परेशानी भी हुई और यह उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण था। खैर, करण एकमात्र ऐसे सेलिब्रिटी नहीं हैं जिन्हें उनके 'अच्छे दिखने' के कारण काम न मिला हो। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं और आज हम आपको उन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ट्रोल्स का शिकार हो रहे हैं।