फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed On Raksha Bandhan: उर्फी जावेद ने अक्षय की 'रक्षाबंधन' का उड़ाया मजाक, बोलीं- फिल्म बनी ही क्यों है

Tue, 23 Aug 2022 06:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
रक्षाबंधन, उर्फी जावेद, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री उर्फी जावेद अपने बोल्ड अंदाज के साथ-साथ बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। उर्फी ने अब तक हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखी है और अब अभिनेत्री ने अक्षय कुमार की फिल्म 'रक्षाबंधन' पर प्रतिक्रिया दी है। 11 अगस्त को रिलीज हुई 'रक्षाबंधन' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल देखने को मिल रहा है। ठीक ठाक रिव्यू मिलने के बाद भी फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों तक नहीं पहुंच रहे हैं। इसी बीच अब उर्फी ने इस फिल्म का मजाक उड़ाया है। 
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, उर्फी जावेद ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में 'रक्षाबंधन' के कंटेंट पर सवाल उठाए हैं। उर्फी ने सवाल करते हुए कहा कि यह फिल्म बनी ही क्यों है? उर्फी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मैंने रक्षाबंधन का ट्रेलर देखा था। तब मैंने सोचा कि यह फिल्म आज से 30 साल पहले क्यों नहीं बनी। यह फिल्म तो 90 के दशक में रिलीज होनी चाहिए थी। ये दहेज क्या होता है, बहन की शादी करनी है, दहेज इकट्ठा करना है, मुझे माफ करें लेकिन यह फिल्म 30 साल पहले की है।
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इसके आगे उर्फी जावेद ने कहा कि आज के समय में हमें ऐसी फिल्में बनानी चाहिए जहां लड़कियां खुद बोले, भाई सुनो आप अपना काम करो और मैं अपना कर रही हूं। मेरी शादी की चिंता मत करो। मैं अपना काम करूंगी, पैसा कमाऊंगी और मजे करूंगी। रक्षाबंधन में उन बहनों को ये बोलना चाहिए था। उर्फी जावेद ने 'लाल सिंह चड्ढा' पर अपने विचार रखते हुए कहा कि उन्होंने आमिर खान की फिल्म नहीं देखी है। लेकिन वह यह फिल्म जरूर देखेंगी क्योंकि आमिर अच्छी फिल्में बनाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
रक्षा बंधन, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'रक्षाबंधन' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हो गई है। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म की कमाई एक-दो करोड़ से नीचे गिरकर अब लाख तक पहुंच गई है। सोमवार यानी 12वें दिन महज 65 लाख का कारोबार किया है। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन लगभग 44.02 करोड़ रुपये ही हो पाया है। दूसरी तरफ, 'लाल सिंह चड्ढा' भी अब तक 56.70  करोड़ रुपये ही कमा पाई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें