फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Movie Sequel: इस साल सीक्वल से मिलेगा मनोरंजन का जबर डोज, आ रही है इन चर्चित फिल्मों की अगली कड़ी

Thu, 03 Apr 2025 10:08 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Chhorii 2- Kesari 2- Jolly LLB 2 Movies Sequel: चर्चित फिल्मों के सीक्वल के प्रति दर्शकों की उत्सुकता देखते बनती है। इस साल कई दिलचस्प सीक्वल मूवीज आ रही हैं। जानते हैं...
विज्ञापन
1 of 6
साल 2025 की सीक्वल फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया
आज 'केसरी 2' फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ। इसे फिल्म 'केसरी' का सीक्वल माना जा रहा है। हालांकि, इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। फिल्म में अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे अहम भूमिका में हैं। इतना ही नहीं, इसी फिल्म के साथ 'केसरी 3' को लेकर भी अक्षय कुमार ने बड़ा अपडेट दे दिया है कि वह किस कहानी पर आधारित होगी। 'केसरी 2' के अलावा इस साल और भी कई फिल्मों के सीक्वल इस साल रिलीज होंगे। जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
छोरी 2 - फोटो : वीडियो ग्रैब
'छोरी 2'
आज गुरुवार 03 अप्रैल को एक और सीक्वल फिल्म का ट्रेलर सामने आया। यह अमेजन प्राइम वीडियो की फिल्म है। साल 2021 में फिल्म आई थी 'छोरी'। अब इस साल इस फिल्म का सीक्वल 'छोरी 2' आ रहा है। इस फिल्म का निर्देशन भी विशाल फुरिया कर रहे हैं, जिन्होंने 'छोरी' के निर्देशन की कमान संभाली थी। 'छोरी 2' में नुसरत भरूचा और सोहा अली खान अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, ओटीटी पर रिलीज होगी। यह 11 अप्रैल 2025 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।

Chhorii 2 Trailer: 'राजा नै छोरा चाहिए था, और...', हॉरर फिल्म 'छोरी 2' का ट्रेलर रिलीज, देखकर कांप जाएगी रूह
विज्ञापन

3 of 6
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
जॉलीएलएलबी 3
दर्शकों की इस पसंदीदा फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म इस साल रिलीज होगी, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। तीसरे पार्ट में अक्षय कुमार और अरशद वारसी प्रतिद्वंदी वकीलों के रूप में नजर आएंगे। यह कॉमेडी कोर्टरूम ड्रामा है, जो काफी दिलचस्प है। फिल्म सितंबर 2025 में रिलीज होगी।  

Kesari 2 Trailer Launch: इवेंट में किस सवाल पर भड़के अक्षय कुमार, बोले- 'उनको गोली मार देते तो भी कम था'

4 of 6
वॉर 2 में नजर आएंगे ऋतिक - फोटो : इंस्टाग्राम@hrithikroshan
वॉर 2
साल 2019 में आई फिल्म 'वॉर' की जबर्दस्त सफलता के बाद 'वॉर 2' आ रही है। इस एक्शन फिल्म को और ज्यादा दिलचस्प बनाया जा रहा है। इसमें ऋतिक रोशन कबीर के रूप में फिर वही किरदार निभाएंगे। इस बार साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर भी नजर आने वाले हैं। यह फिल्म वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। 
विज्ञापन

5 of 6
बागी 4 - फोटो : इंस्टाग्राम@tigerjackieshroff
'बागी 4'
टाइगर श्रॉफ एक बार फिर एक्शन से भरपूर इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म में लौट रहे हैं। वे 'बागी 4' में नजर आएंगे। अपने हाई-एनर्जी स्टंट और मार्शल आर्ट दृश्यों से वे  'बागी 4' को और दिलचस्प बनाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम@nadiadwalagrandson
हाउसफुल 5
इसके अलावा मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' भी इस लिस्ट में शामिल है। इसमें कॉमेडी भी है और ड्रामा भी। फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, फरदीन खान सहित कई चर्चित कलाकार नजर आएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें