फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

July Upcoming Movies: जुलाई का पहला ही दिन एंटरटेनमेंट के नाम, 'रॉकेट्री' समेत पूरे महीने रिलीज होंगी ये फिल्में

Fri, 01 Jul 2022 08:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जुलाई में रिलीज होने वाली फिल्में - फोटो : social media
आज से जुलाई का महीना शुरु हो गया है और एंटरनटेनमेंट जगत ने भी पूरी तरह से कमर कस ली है। 2022 के जुलाई महीने में भी बॉक्स ऑफिस कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। यहां तक कि आज पहला दिन भी मनोरंजन से भरपूर रहने वाला है, क्योंकि 01 जुलाई को अभिनेता आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री दः नंबी इफेक्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिलहाल इसके अलावा भी आपको पूरे महीने मनोरंजन का डबल डोज मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं इस महीने की अपकमिंग रिलीज के बारे में।
विज्ञापन

2 of 7
ओम द बैटल विद इन - फोटो : social media
फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम'
जुलाई के पहले दिन आर माधवन की फिल्म 'रॉकेट्री दः नांबी इफेक्ट' तो रिलीज हो ही रही है, इसके साथ ही अभिनेता आदित्य कपूर रॉय की फिल्म 'राष्ट्र कवच ओम' भी 1 जुलाई यानी आज ही रिलीज हो रही है। कपिल वर्मा द्वारा निर्देशित यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है।
विज्ञापन

3 of 7
खुदा हाफिज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खुदा हाफिज 2
बॉलीवुड के एक्शन स्टार अभिनेता विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज पार्ट 2' को मेकर्स ने 8 जुलाई, 2022 को रिलीज करने का फैसला किया है।

4 of 7
शाबाश मिट्ठू टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
शाबाश मिट्ठू
अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म शाबाश मिट्ठू 15 जुलाई, 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में तापसी ने भारतीय महिला क्रिकेट खिला[ड़ी मिताली राज की भूमिका अदा की है। जो हर परिस्थिति से लड़कर अपना मुकाम हासिल करती है। दरअसल फिल्म में मिताली राज के करियर और निजी दोनों जिंदगियों के संघर्ष को दिखाया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 7
'शमशेरा' में रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शमशेरा
अभिनेता रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'शमशेरा' को लेकर काफी फैंस के बीच काफी बज बना हुआ है। फिलहाल ये फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन

6 of 7
विक्रांत रोना - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रांत रोणा
साउथ अभिनेता किच्चा सुदीप की  जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म 28 जुलाई, 2022 को रिलीज होगी। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के अपोजिट बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडि़ज भी नजर आने वाली हैं। सबसे खास बात ये है कि यह फिल्म थ्रीडी विजुअल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
'एक विलेन रिटर्न्स' - फोटो : सोशल मीडिया
एक विलेन रिटर्न्स
फिल्म एक विलेन की सफलता के बाद अब 'एक विलेन रिटर्न' भी बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक विलेन रिटर्न में अर्जुन कपूर, जॉन अब्राहम और साथ ही दिशा पाटनी भी नजर ईने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें