फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Koffee With Karan 7: हॉलीवुड बुला रहा है वह भी कॉफी के साथ, वीडियो शेयर कर करण जौहर ने ऐसा क्यों कहा?

Thu, 30 Jun 2022 10:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। उनकी फिल्म जुग-जुग जियो रिलीज हो चुकी है और बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर रही है। दूसरी ओर उनके शो कॉफी विद करण का नया सीजन 7 आने वाला है। कॉफी विद करण टीवी पर प्रसारित न होकर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आएगा। ऐसे में शो के फैंस इसे कभी भी और कहीं भी देख सकते हैं। कॉफी विद करण में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की निजी जिंदगी से जुड़े किस्सों पर सवाल होता है, और वह उनका जवाब देते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया
कॉफी विद करण में करण जौहर सेलेब्स की जिंदगी के वह राज खोलते हैं, जिन्हें शायद ही कोई जानता हो। इस बार का सीजन तो और भी खास होने वाला है, क्योंकि करण जौहर इसी शो के जरिए अपना 'हॉलीवुड डेब्यू' भी कर रहे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर माजरा क्या है। तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण को लेकर इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने इसके बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन

3 of 4
करण जौहर - फोटो : social media
करण जौहर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा- मुझे ये बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैं भी अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहा हूं। आलिया तुम मुझसे जलना मत। आगे उन्होंने बताया कि मेरे जो भी फैंस यूएसए में रहते हैं, वह मेरा शो कॉफी विद करण 7 हूलू (HULU) पर देख सकते हैं वह भी एक्सक्लूसिवली। तो आप सभी से मिलता हूं टूडल्स। वीडियो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, 'हॉलीवुड बुला रहा है, वह भी कुछ कॉफी के साथ'।

विज्ञापन

4 of 4
करण जौहर - फोटो : Instagram
बता दें कि इस शो के सभी सीजन सक्सेजफुल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो के लिए करण ने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। कुछ दिनों पहले उन्होंने शो के प्रोमो भी जारी किया था, जिसमें बताया था कि शो पर सेलेब्स को बुलाना आसान नहीं होता है। क्योंकि जब ये अपनी निजी जिंदगी का खुलासा करते हैं तो ट्रोल्स मीम्स बनाकर वायरल कर देते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें