फिल्मों के साथ-साथ साल 2024 ओटीटी के लिए भी धमाकेदार होने वाला है। इस साल एक से बढ़कर एक क्राइम सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज रिलीज होने वाली है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस लिस्ट में पॉपुलर वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से लेकर 'शी' शामिल है, चलिए आपको ऐसे ही कुछ वेब सीरीज के बारे में बताते हैं, जो इस साल ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार हैं।