फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos of The Day: बिकिनी में बोल्ड हुईं दिशा और रिया संग सुशांत की अनदेखी तस्वीर, ये है आज का सिलेब्रिटी अपडेट

Tue, 14 Jun 2022 10:17 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
दिशा पाटनी, रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
मनोरंजन जगत के गलियारे में हर दिन कुछ खास होता ही रहता है। सिलेब्स की जिंदगी में क्या चल रहा है, ये जानने के लिए फैंस भी काफी एक्साइटेड रहते हैं। सितारे भी सोशल मीडिया के माध्यम से खुद से जुड़ी अपडेट फैंस के साथ साझा करते हैं। आज कोई अपनी फिल्म की सफलता का जश्न मना रहा था, तो कोई छुट्टियां मना कर आया वपास लौटा है। वहीं, कुछ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को याद कर रहे थे। तो चलिए 10 तस्वीरें के जरिए बताते हैं आपको आज का सेलिब्रिटी अपडेट...
विज्ञापन

2 of 11
अनुष्का शर्मा - फोटो : Instagram
अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा हाल ही में विराट कोहली के साथ छुट्टियां मनाने गई थीं। मालदीव से लौटने के बाद अभिनेत्री ने अपनी कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में वह ब्लैक कलर की मोनोकिनी और राउंड हैट लगाए हुए नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में वह कमाल के पोज दे रही हैं। इसके साथ अनुष्का ने लिखा, 'जब सूरज ने मुझे शर्म से लाल कर दिया।'
विज्ञापन

3 of 11
दिशा पाटनी - फोटो : Instagram
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इसके साथ ही उनके बोल्ड लुक्स वायरल होते रहते हैं। वहीं, हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेदह हॉट दिखाई दे रही हैं। बिकिनी पहन दिशा ने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है।

4 of 11
रिया चक्रवर्ती, सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : Instagram
रिया चक्रवर्ती
आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि के मौके पर रिया चक्रवर्ती ने उन्हें याद कर कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों के साथ रिया ने कैप्शन लिखा, 'हर दिन तुम्हें याद करती हूं।' फैंस इस पोस्ट पर कमेंट कर सुशांत और रिया के नाम को जोड़कर उन्हें 'सुश्रिया' बता रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 11
सारा अली खान - फोटो : Instagram
सारा अली खान
सारा अली खान ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने पहली फिल्म 'केदारनाथ' की थी। ऐसे में उन्होंने अभिनेता के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक नोट लिखा है। सारा ने सुशांत को अपनी जिंदगी में कई यादगार पल देने के लिए भी शुक्रिया कहा है।
विज्ञापन

6 of 11
उर्वशी रौतेला - फोटो : Instagram
उर्वशी रौतेला
उर्वशी रौतेला अक्सर ही अपने लुक्स की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में पोस्ट की गई तस्वीरों में वह येलो कलर के थाई हाई स्लिट गाउन में नजर आ रही हैं। अपने इस लुक में उन्होंने सिल्वर और ग्रीन इयररिंग के साथ बाल खुले रखे हैं, जिसमें वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं।
विज्ञापन

7 of 11
कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram
कियारा आडवाणी
अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म 'जुग जुग जियो' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। इस फिल्म में वह वरुण धवन, अनिल कपूर और नीतू कपूर के साथ नजर आएंगी। वहीं, उन्होंने आज अपनी जो तस्वीर शेयर की है, उसमें वह सिल्वर कलर की साड़ी में बली की खूबसूरत लग रही हैं। फैंस को भी उनके ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

8 of 11
ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म साउथ की फिल्म का रीमेक है, जिसमें उनके साथ सेफ अली खान भी नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेता ने सोशल मीडिया पर अपना नो बियर्ड लुक शेयर किया है, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'Oops।'

9 of 11
अदिति राव हैदरी - फोटो : Instagram
अदिति राव हैदरी
अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह येलो और व्हाइट कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने ब्लैक कलर के स्टोकिंग पहने हैं और ब्लैक ही बैग कैरी किया है।  फैंस को उनका ये लुक काफी पसंद आ रहा है और वह उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।

10 of 11
कार्तिक आर्यन - फोटो : Instagram
कार्तिक आर्यन
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद से ही कार्तिक आर्यन सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह पगड़ी और चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। फोटो की सबसे मजेदार बात ये है कि उनके ऊपर आटा गिरा हुआ है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रूह बाबा को आता है।'
विज्ञापन

11 of 11
शहनाज गिल - फोटो : Instagram
शहनाज गिल
शहनाज गिल बिग बॉस 13 के बाद ही काफी फेसम हो गई हैं। वह आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर किए हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शहनाज ने व्हाइट कलर की ऑर्गेंजा रफेल ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने अपने लुक को नैचुरल मेकअप और बन में बिखरे हुए बालों के साथ कंप्लीट किया है। फैंस को शहनाज का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें