लंबी कद-काठी, चेहरे से टपकता आत्मविश्वास और मनमोहक सी मुस्कान। मेहर जेसिया उन चुनिंदा लड़कियों में शामिल हैं जिन्हें भारत में सुपर मॉडल्स का खिताब मिला है। इसके बावजूद लोग उन्हें एक सक्सेसफुल मॉडल के तौर पर कम और अर्जुन रामपाल की पत्नी के रूप में ज्यादा जानते हैं।
विज्ञापन
2 of 9
मेहर जेसिया रामपाल
मेहर ने कभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने खूब नाम कमाया है। मेहर मिस इंडिया भी रह चुकी हैं। फेमिना मिस इंडिया बनने के बाद ही मेहर ने मॉडलिंग करनी शुरू की थी।
विज्ञापन
3 of 9
मेहर जेसिया रामपाल
मेहर ने 18 की उम्र से ही मॉडलिंग करनी शुरु कर दी थी। मेहर कुछ ही सालों में मॉडलिंग इंडस्ट्री की सेंसेशन बन गईं। वो लगभग सभी बड़े ब्रैंड जैसे लैक्मे, नीवीया, बॉम्बे डाइंग, पामोलिव और विमल का चेहरा थीं। 24 साल की उम्र में मेहर के पास ऐसा मौका आया जो उनकी जिंदगी बदल सकता था लेकिन मेहर ने वो मौका छोड़ दिया।
4 of 9
मेहर जेसिया रामपाल
मेहर अपने करियर के पीक पर थीं जब उन्हें इंटरनेशनल मेकअप ब्रैंड लैनकम का चेहरा बनने का मौका मिला। उस वक्त इसाबेला रॉसेलिनि इसका चेहरा थीं। मगर मेहर ने ये ऑफर ठुकरा दिया क्योंकि वो अपने घर को बहुत मिस कर रही थीं। अगर मेहर ये ऑफर अपना लेतीं तो वो आज इंटरनेशनल मॉडलिंग का जाना-माना नाम होतीं।
विज्ञापन
5 of 9
मेहर जेसिया औ अर्जुन रामपाल
इसके कुछ सालों बाद ही मेहर ने मॉडलिंग की दुनिया छोड़ अपनी गृहस्थी बसा ली। मेहर ने तब मॉडलिंग में पहचान बना रहे अर्जुन रामपाल से शादी की। क्या आपको मालूम है कि मेहर को अर्जुन से शादी करने के लिए उनके समुदाय ने बेदखल कर दिया था। मेहर पारसी परिवार से ताल्लुक रखती हैं लेकिन अर्जुन हिंदू थे।
विज्ञापन
6 of 9
परिवार के साथ मेहर जेसिया रामपाल
मेहर और अर्जुन की मुलाकात मॉडलिंग के वक्त ही हुई थी। मेहर को देखते ही अर्जुन उनपर मर मिटे थे। दोनों की शादी को 19 साल हो चुके हैं और उनकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
7 of 9
अर्जुन रामपाल और सुजैन रोशन
उनके परिवार में परेशानियां तब बढ़ने लगीं जब अर्जुन और सुजैन रोशन के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। ऋतिक से डाइवोर्स के बाद सुजैन अर्जुन के बेहद करीब आ गई थीं। इसके कारण कभी अच्छी दोस्त रहीं मेहर और सुजैन भी सबके सामने एक पार्टी में लड़ बैठीं। अब पिछले काफी समय से ये खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही तलाक के लिए फाइल करने वाले हैं।
8 of 9
मेहर जेसिया और अर्जुन रामपाल
मेहर आज मॉडलिंग से दूर भले हैं लेकिन उनके अंदर मॉडलिंग आज भी जिंदा है। मेहर ने शादी के बाद मॉडलिंग एजेंसी में हाथ आजमाया लेकिन उसमें उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली। इसके बाद मेहर ने अपने पति के साथ प्रोडक्शन कंपनी भी खोली लेकिन उनकी पहली ही फिल्म 'आई सी यू' बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम से गिर पड़ी।