फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि कपूर के बेटे के बारे में तो खूब सुना, अब जानिए उनकी करोड़पति बेटी के बारे में

Sat, 08 Jul 2017 03:46 PM IST
amarujala.com- Written by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
1 of 6
रणबीर कपूर
कपूर खानदान की बेटियों ने फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग में झंडे गाड़े हैं। करिश्मा और करीना जहां आज बॉलीवुड की टॉप हीरोइनों में गिनी जाती हैं वहीं इस परिवार की एक बेटी हैं कि वो किसी और ही इंडस्ट्री में नाम कमा रही हैं। ये हैं ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी।
विज्ञापन

2 of 6
रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा रणबीर से बड़ी हैं लेकिन करीना और उनकी उम्र बराबर ही है। दोनों में केवल 6 दिनों का अंतर है। दोनों के जन्म के वक्त राज कपूर ने कहा था, 'मेरे घर रिद्धि-सिद्धी आई हैं।' इसी से रिद्धिमा का नाम रखा गया था। जब करीना फिल्म इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग डेब्यू में बिजी थीं तब रिद्धिमा लंदन में पढ़ाई कर रही थीं।
विज्ञापन

3 of 6
रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा को बचपन से ही एक्टिंग में कोई खास दिलचस्पी नहीं थी। वो सिंगिंग, फैशन और डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं। आज रिद्धिमा फैशन इंडस्ट्री में जाना-माना नाम हैं।

4 of 6
रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा फैशन डिजाइनिंग के अलावा ज्वैलरी भी डिजाइन करती हैं। वो अकेले ही करोड़ों की मालकिन हैं। बॉलीवुड पार्टियों में भी रिद्धिमा अक्सर देखी जाती हैं। अपनी मां के साथ रिद्धिमा कई फैशन मैगजीन के कवर पेज पर दिखाई दे चुकी हैं।
विज्ञापन

5 of 6
रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा ने दिल्ली के बिजनेसमैन भरत साहनी से शादी की है। दोनों की मुलाकात लंदन में हुई थी और इसके तीन साल बाद 2006 में दोनों ने शादी कर ली। भरत की अपनी गार्मेंट कंपनी और फैशन हाउस है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिद्धिमा कपूर
रिद्धिमा की एक बेटी भी है - सामारा साहनी, जो अपने मामा की लाडली हैं। रणबीर के फैंस कहते हैं कि समारा एकदम अपने मामा रणबीर की कॉपी हैं। रिद्धिमा फिल्मों में अगर आतीं तो अच्छी-अच्छी हीरोइनें उनके सामने पानी भरतीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें