भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मोनालिसा अक्सर इंटरनेट पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज को लेकर चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर आज पूरे देश में लोकप्रिय हो चुकी हैं। यही वजह है कि एक्ट्रेस फैन फॉलोइंग के मामले में कई बड़े कलाकारों को टक्कर देती नजर आती हैं। दमदार अभिनय के साथ ही अपने बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हैं। एक्ट्रेस एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। मोनालिसा आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती हैं, जिन्हें ना सिर्फ उनके फैंस पसंद करते हैं बल्कि उन पर प्यार भी लुटाते हैं।
इसी क्रम में एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। शेयर किए गए इस वीडियो में एक्ट्रेस एक बार फिर अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म पुष्पा के मशहूर गाने श्रीवल्ली पर अपनी अदाएं दिखाती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री का यह नया वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।