फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#UninstallHotstar: 'द एंपायर' देख भड़के यूजर्स, बोले- 'हत्यारा था बाबर, राम जन्मभूमि को नष्ट किया'

Fri, 27 Aug 2021 03:27 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
द एंपायर - फोटो : ट्विटर
डिज्नी हॉटस्टार पर मध्यकालीन भारत के दौरान रहे मुगल साम्राज्य की कहानी पर एक वेब सीरीज बनाई गई है। इस सीरीज का नाम है द एंपायर। इसमें पहले मुगल बादशाह बाबर की जिंदगी की दास्तान है। हालांकि, मेकर्स इस शो को इतिहास से प्रेरित काल्पनिक कहानी बता रहे हैं, लेकिन रिलीज होते के साथ ही ये वेब सीरीज विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर इसे बायकॉट करने की मां ग की जा रही है। यूजर्स का आरोप है कि इस सीरीज में मुगलों का महिमामंडन किया गया है। ट्विटर पर शुक्रवार सुबह से #UninstallHotstar हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।

इस उपन्यास पर आधारित है सीरीज
द एंपायर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। द एंपायर सीरीज एलेक्स रदरफोर्ड के छह ऐतिहासिक उपन्यासों की सीरीज ‘एंपायर ऑफ द मुगल’ की पहली कड़ी ‘राइडर्स फ्रॉम द नॉर्थ’ पर आधारित है। इसकी शुरुआत पानीपत की पहली लड़ाई 1526 से होती है, जहां बाबर अपनी जिंदगी के सफर को याद कर रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
द एम्पायर - फोटो : Disney Hotstar
एक यूजर ने लिखा- हिंदुओं के हत्यारों का गुणगान होगा हॉटस्टार पर। भारतीय सभ्यता को रौंदने, बर्बाद करने वाले बर्बर कबीलाई शानदार और महान बताए जाएंगे। समाज को जख्म देने वाली ऐसी उकसाऊ सामग्री पर नकेल जरूरी है। हॉटस्टार को अनइन्स्टॉल किया जाना चाहिए।


 
विज्ञापन

3 of 5
द एंपायर - फोटो : इंस्टाग्राम
एक अन्य यूजर ने लिखा, यह शर्म की बात है। डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर द एम्पायर रिलीज किया गया है जो भारत में मुगल साम्राज्य की नींव डालने वाले बाबर के जीवन और जंगों पर आधारित है। यूजर्स ने कहा है, जो हमारे राम का नहीं वो किसी और का क्या होगा। दरअसल यहां यूजर्स बाबर द्वारा मंदिर तोड़कर मस्जिद बनवाने की घटना का जिक्र कर रहे हैं।

4 of 5
द एंपायर - फोटो : ट्विटर
यूजर्स का कहना है कि सीरीज में बाबर का महिमामंडन किया गया है। बाबर एक हत्यारा था और उसने भारत की जीत में लाखों हिंदुओं को मार डाला। राम जन्मभूमि को भी नष्ट कर दिया। ऐसे में इस तरह की सीरीज धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुणाल कपूर- द एंपायर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
भारत में मुगल शासन की नींव रखने वाले बाबर के एक किशोर से एक इलाके के सम्राट बनने की कहानी अभी तक लोगों ने वही पढ़ी है जो इतिहास की किताबों में लिखी है। वेब सीरीज में बाबर की कहानी उसकी जिंदगी में आए उतार-चढ़ावों और संघर्षों को दिखाती है। वेब सीरीज ‘द एम्पायर’ में वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी बाबर की दादी एसान दौलत के किरदार में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें