डिज्नी हॉटस्टार पर मध्यकालीन भारत के दौरान रहे मुगल साम्राज्य की कहानी पर एक वेब सीरीज बनाई गई है। इस सीरीज का नाम है द एंपायर। इसमें पहले मुगल बादशाह बाबर की जिंदगी की दास्तान है। हालांकि, मेकर्स इस शो को इतिहास से प्रेरित काल्पनिक कहानी बता रहे हैं, लेकिन रिलीज होते के साथ ही ये वेब सीरीज विवादों में घिर गई है। सोशल मीडिया पर इसे बायकॉट करने की मां ग की जा रही है। यूजर्स का आरोप है कि इस सीरीज में मुगलों का महिमामंडन किया गया है। ट्विटर पर शुक्रवार सुबह से #UninstallHotstar हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।
इस उपन्यास पर आधारित है सीरीज
द एंपायर को डिज्नी हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। द एंपायर सीरीज एलेक्स रदरफोर्ड के छह ऐतिहासिक उपन्यासों की सीरीज ‘एंपायर ऑफ द मुगल’ की पहली कड़ी ‘राइडर्स फ्रॉम द नॉर्थ’ पर आधारित है। इसकी शुरुआत पानीपत की पहली लड़ाई 1526 से होती है, जहां बाबर अपनी जिंदगी के सफर को याद कर रहा है।