फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Underworld Ka Kabzaa: ‘पठान’ की सफलता ने बॉलीवुड का नक्शा बदल दिया, नई फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर बोले सुदीप

Fri, 10 Mar 2023 05:56 PM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
किच्चा सुदीप, उपेंद्र - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘विक्रांत रोणा' के बाद कन्नड़ सिनेमा के स्टार किच्चा सुदीप की एक और फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में किच्चा सुदीप के अलावा उपेंद्र, श्रिया सरन, शिवराज कुमार की मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस से पहले फिल्म के सितारे 50 बाइकर्स के साथ मुंबई लोखंडवाला बैक रोड पर फिल्म को प्रमोट करते नजर आए। इस फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' की तुलना पर सवाल हुए और 'पठान' की सफलता के बाद बॉलीवुड में आए बदलाव को लेकर भी बात हुई।

विज्ञापन

2 of 4
किच्चा सुदीप, उपेंद्र, श्रिया सरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जब से फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का  कब्जा' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, इस फिल्म की तुलना 'केजीएफ' से की जा रही है। फिल्म के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जब उपेंद्र से 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' की तुलना 'केजीएफ' से किए जाने पर सवाल किया गया तो उपेंद्र ने कहा, 'किसी भी फिल्म की तुलना किसी फिल्म से नहीं करना चाहिए। जब 'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' का टीजर लांच हुआ था तो लोगों को ऐसा लग रहा था कि यह फिल्म 'केजीएफ' जैसी है। लेकिन फिल्म के ट्रेलर लांच के बाद लोगों का यह भ्रम टूट गया है कि 'अंडरवर्ल्ड का  कब्जा', 'केजीएफ' जैसी फिल्म है। लेकिन हां, जिस तरह से 'केजीएफ' को अखिल भारतीय स्तर पर सफलता मिली है, मुझे उम्मीद है कि हमारी फिल्म को भी उतनी ही सफलता मिलेगी।'
Ranbir Kapoor: 'तू झूठी मैं मक्कार' से पहले इन फिल्मों में आशिक बने रणबीर कपूर, देखें ये रोमांटिक-कॉमेडी मूवीज

विज्ञापन

3 of 4
किच्चा सुदीप, उपेंद्र, श्रिया सरन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले कुछ समय बॉलीवुड की फिल्मों पर साउथ की फिल्में हावी रही है। हिंदी फिल्मों के मुकाबले साउथ की कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई हैं, लेकिन इस साल 'पठान' की सफलता से बॉलीवुड के मेकर्स में एक नई उम्मीद की किरण जागी है। इस बारे में बातचीत करते हुए किच्चा सुदीप ने कहा, 'यह बहुत अच्छी बात है। 'पठान' जैसी फिल्म आती है और सफल होती है तो इससे बॉलीवुड का नक्शा ही बदल जाता है। ऐसी फिल्मों की हर किसी को जरूरत है।'
Bheed Trailer: 'भीड़' में दिखा लॉकडाउन के दौरान पलायन का दर्दनाक मंजर, बंटते देश को देख छलक उठेगा दर्द

विज्ञापन

4 of 4
'अंडरवर्ल्ड का कब्जा' के प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मौजूद फिल्म के सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

निर्माता आनंद पंडित कहते हैं, 'कोविड के बाद से सिनेमा में अब काफी बदलाव आया है। फिल्म किसी भी भाषा की हो, अच्छे कंटेंट ही चलते हैं। जब मैं बेंगलुरू गया, तो वहां इस फिल्म की टीम के लोगों से बहुत प्यार मिला, इसलिए मैं चाह रहा था जब फिल्म की टीम मुंबई प्रमोशन के लिए आए तो उन्हें यहां भी घर जैसा महसूस हो। फिल्म 'अंडरवर्ल्ड का  कब्जा' का निर्देशन आर चंदू ने किया है और यह फिल्म 17 मार्च 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हो रही है।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन ने फैंस को दिया हेल्थ अपडेट, सुकून और शांति को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें