फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: रिलीज से पहले ही लीक हुआ शाहरुख खान की ‘जवान’ का फाइट सीन? फैंस बोले- एक और ब्लॉकबस्टर

Fri, 10 Mar 2023 05:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahrukh khan - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान अपनी फिल्म ‘पठान’ की सफलता के बाद काफी सुर्खियों में चल रहे हैं। फिल्म का गाना आज भी उनके फैंस के जुबां पर चढ़ा हुआ है। शाहरुख ने इस फिल्म से करीब चार साल के बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। अब शाहरुख अपनी दूसरी फिल्म ‘जवान’ को लेकर भी काफी चर्चा में चल रहे हैं।

विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में, शाहरुख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह फाइट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख जोरदार एक्शन करते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो तीन सेकेंड की है, जिसे देख फैंस लगातार कयास लगा रहे हैं कि यह शाहरुख की आगामी फिल्म ‘जवान’ का सीन है। यह वीडियो क्लिप सामने आने के बाद लगातार जवान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है।

 

Krishna Mukherjee :‘ ये है मोहब्बतें’ फेम कृष्णा मुखर्जी गोवा के बीच पर लेगीं सात फेरे, इस दिन रचाएंगी शादी

विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि फिल्म ‘जवान’ में शाहरुख का फर्स्ट लुक पहले ही सामने आ चुका है। इस लुक में शाहरुख चेहरे और हाथों पर पट्टी लगाए नजर आ रहे थे।  शाहरुख के इस लुक ने सोशल मीडिया पर भी काफी ट्रेंड किया था। अब इस वायरल वीडियो में किंग खान बेरहमी से गुंडों को पीटते नजर आ रहे हैं। साथ ही शाहरुख इसमें मुंह में सिगरेट लिए भी दिखाई दे रहे हैं। बादशाह का यह अवतार उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Sana Khan: सना खान ने बताया शो 'खतरों के खिलाड़ी' को ठुकराने का कारण, कहा- मुझे जलती हुई कब्रें दिखती थीं

 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

शाहरुख का यह फाइट वीडियो फैंस के बीच खूब सुर्खियां बटोर रहा है। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘किंग खान इज बैक।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली है।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘इस फिल्म का हम सभी को बेसब्री से इंतजार है। एक्शन करते हुए शाहरुख कितने अच्छे लगते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म जवान - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘जवान’ दो जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। फिल्म में साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा और एक्टर विजय सेतुपति भी नजर आएंगे। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसका प्रोमो पिछले साल रिलीज किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें