बॉलीवुड की एक फिल्म का मशहूर गाना 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे, तोड़ेंगे दम मगर तेरा साथ ना छोड़ेंगे' आज भी जब हम सुनते हैं, तो हम अपने स्कूल-कॉलेज के दिन याद आ जाते हैं। उन दिनों में की गई दोस्ती और दोस्त कभी भी हमारा साथ और हाथ न छोड़ते हैं और न ही हमें भूलते हैं। दोस्त एक ऐसा रिश्ता होता है, जो हम अपने आप अपनी मर्जी से बनाते हैं और उसको बड़ी शिद्दत से निभाते भी हैं। हम आपने जिगरी यारों के लिए कुछ कर गुजरने का जज्बा रखते हैं और ऐसा ही हमारी बॉलीवुड की कुछ फिल्मों में भी दिखाया गया है। इसी तरह की एक दोस्ती की कहानी पेश करने वाली फिल्म 'ऊंचाई' आज सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है। लेकिन यह पहली बार नहीं है, जब बड़े पर्दे पर दोस्ती की कहानी लाई गई हो। इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की वो फिल्में, जो दोस्ती की प्यार भरी कहानी को पर्दे पर लाती हैं।