फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uunchai: बेटे अभिषेक संग सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे अमिताभ बच्चन, 'ऊंचाई' की सफलता के लिए टेका माथा

Fri, 11 Nov 2022 01:08 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
amitabh bachchan ,abhishek bachchan - फोटो : इंस्टाग्राम
मल्टी स्टारर फिल्म 'ऊंचाई' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, नीना गुप्ता जैसे कलाकर एक साथ नजर आए। इतनी बड़ी स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म से मेकर्स को काफी उम्मीदें हैं और कलाकार भी अपनी फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं, अब अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म की सफलता की कामना के लिए सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। 
विज्ञापन

2 of 4
amitabh bachchan ,abhishek bachchan - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन के साथ उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। बॉलीवुड के बाप-बेटे की जोड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें अमिताभ बच्चन मंदिर में हाथ जोड़े खड़े हैं और अभिषेक अपना सिर झुका कर भगवान का आशीर्वाद ले रहे हैं। लुक की बात करें तो दोनों अभिनेताओं को व्हाइट ट्रेडिशनल आउटफिट में देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आते ही फैंस दोनों को एक साथ देखकर काफी खुश हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
ऊंचाई - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'ऊंचाई' की बात करें तो इसका निर्देशन सूरज बड़जात्या ने किया है और इस फिल्म में अमिताभ, अनुपम, बोमन और नीना गुप्ता के अलावा, डैनी डेन्जोंगपा और परिणीति चोपड़ा ने भी मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी चार उम्रदराज दोस्तों पर है, जिनका सपना एवरेस्ट की चढ़ाई करना है। फिल्म में डैनी डेन्जोंगपा की मौत के बाद अनुपम खेर, अमिताभ बच्चन और बोमन ईरानी एवरेस्ट की चढ़ाई करते हैं। अब इस रास्ते में उन्हें कौन-कौन सी परेशानियों का सामना करना पड़ा है, यह फिल्म देखकर ही पता चलेगा।
विज्ञापन

4 of 4
अमिताभ बच्चन की फिल्म ऊंचाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते दिनों केबीसी 14 में 'ऊंचाई' की टीम प्रमोशन करने पहुंची थी। इस दौरान शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने कहा था कि थिएटर में जाकर टिकट खरीद कर फिल्म देखने का जो मजा है, उसकी बात ही कुछ और होती है। आज कल की मारामारी में थिएटर में लोग जा नहीं पा रहे हैं। इसलिए हाथ जोड़ कर कह रहा हूं कि कृपा हमारी फिल्म देखने जरूर जाएं। इस दौरान नीना गुप्ता ने भी बिग बी की बातों में अपनी बात जोड़ते हुए कहा था कि टिकट की कीमतें भी 300 से 400 रुपए से घटकर 150 रुपए हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें