फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ulajh: अजय देवगन को टक्कर देने के लिए तैयार जान्हवी कपूर, 'उलझ' के नए पोस्टर से बढ़ाया प्रशंसकों का उत्साह

Wed, 10 Jul 2024 07:11 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उलझ पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम
जान्हवी कपूर की आगामी जासूसी थ्रिलर ‘उलझ’को लेकर प्रशंसक काफी ज्यादा उत्साहित हैं। फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलंग, मियांग चांग, सचिन खेडेकर, राजेंद्र गुप्ता और जितेंद्र जोशी जैसे सितारे अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं, अब जान्हवी ने प्रशंसकों को एक और बड़ा तोहफा दिया है। फिल्म के नए पोस्टर के साथ अभिनेत्री ने इसकी रिलीज डेट को वापस से टीज किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
उलझ - फोटो : सोशल मीडिया
जान्हवी कपूर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म से जुड़े दो पोस्टर साझा किए हैं। वहीं, उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'हर चेहरा एक कहानी कहता है और हर कहानी एक जाल है। इस उलझ को सुलझाओ। 2 अगस्त से आपके नजदीकी सिनेमाघरों में।' पोस्टर को देखते ही जान्हवी कपूर के प्रशंसक और अनुयायी बेहद उत्साहित हो उठे। एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान! क्या यह असली के लिए है? मैं उम्मीद कर रहा था कि यह फिल्म अभी भी बन रही है... लेकिन, इसे देखो! हमारी प्यारी बच्ची जान्हवी कपूर... वह नहीं चाहती थीं कि उनके प्रशंसक अब और इंतजार करें। इसलिए उन्होंने निर्माताओं से फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने का अनुरोध किया होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
उलझ - फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्टर पर प्रतिक्रिया देते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, 'यह वही है जिसका हम कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। फिल्म उलझ की रिलीज डेट। मैं सोचता हूं, आशा करता हूं और प्रार्थना करता हूं कि इस बार फिल्म की रिलीज डेट किसी भी कीमत पर टलनी नहीं चाहिए। हममें से काफी लोग जान्हवी कपूर को फिल्म में देखने का इंतजार कर रहे हैं। इससे बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता।'

Anant-Radhika Plans: शादी के बाद इस सेवाकार्य में अनंत की मदद करेंगी जीवनसंगिनी राधिका, ये है पूरी प्लानिंग

4 of 5
जान्हवी कपूर - फिल्म 'उलझ' - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'उलझ' का निर्देशन सुधांशु सरिया ने किया है। वहीं, विनीत जैन इसके निर्माता हैं। फिल्म की कहानी एक युवा डिप्लोमैट सुहाना (जान्हवी कपूर) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है। फिल्म के ज्यादातर सीन विदेशी धरती पर फिल्माए गए हैं, जिसकी झलक भी टीजर में देखी जा चुकी है। जानकारी हो की बॉक्स ऑफिस पर 'उलझ' की भिड़ंत अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहा दम था' से होगी। दोनों ही फिल्में 2 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही हैं। 

CV Ananda Bose: बंगाल राज्यपाल पर यौन उत्पीड़न के आरोप का मामला, नर्तकी ने बताया क्यों नहीं बढ़ाना चाहती मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
जासूसी थ्रिलर ‘उलझ’ के अलावा जान्हवी कपूर सुपरस्टार जूनियर एनटीआर की आगामी फिल्म ‘देवरा’ में भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से वह तेलुगु में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान भी नजर आएंगे। इसके अलावा वह ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी काम कर रही हैं, जो एक रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें वह वरुण धवन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म को शशांक खेतान निर्देशित कर रहे हैं। 

Prakash Raj: दर्शन की गिरफ्तारी पर बोलने से प्रकाश राज का इनकार, वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें