फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ukraine Russia war: यूपी चुनाव के नतीजों से पहले कंगना ने की पीएम मोदी की तारीफ, इस बार मामला पाकिस्तान से जुड़ा हुआ

Wed, 09 Mar 2022 05:18 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कंगना रणौत ने शेयर की अस्मा शफीक की वीडियो - फोटो : social media
बॉलीवुड की 'क्वीन' कही जाने वालीं अभिनेत्री कंगना रणौत आए दिन अपने बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन भी करती नजर आती हैं और यूपी के चुनावी नजीतो से पहले भी ऐसा ही देखने को मिला। कंगना ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यूक्रेन से भारत द्वारा रेस्क्यू की जाने वाली पाकिस्तानी लड़की अस्मा शफीक की एक वीडियो अपलोड करते हुए फिर एक बार प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
कंगना ने किया सपोर्ट
अभिनेत्री कंगना रणौत वैसे तो आए दिन अपनी पोस्ट्स और बयानों के जरिए प्रधानमंत्री मोदी का समर्थन करती रहती हैं। लेकिन उन्होंने आज अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर यूक्रेन से बचाकर लाई गई पाकिस्तानी लड़की अस्मा शफीक का वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में अस्मा पाएम मोदी को उसकी जान बचाने के लिए धन्यवाद देती नजर आ रही हैं। कंगना इस वीडियो को अपलोड करते हुए लिखती हैं, 'इसी वजह से मैं मोदी जी के लिए लड़ती हूं।' कंगना ने ये लिखने के साथ तिरंगे का एक इमोजी भी लगाया। 


 
विज्ञापन

3 of 4
अस्मा शफीक - फोटो : social media
अस्मा शफीक ने क्या कहा
शफीक ने कीव में भारतीय दूतावास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा,"मैं कीव के भारतीय दूतावास को उनके सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहना चाहती हूं कि उन्होंने यहां हर तरह से हमारा समर्थन किया। हम बहुत ही मुश्किल में फंसे थे। मैं भारत के प्रधानमंत्री को भी धन्यवाद देना चाहती हूं कि उन्होंने हमारा समर्थन किया। आशा है कि हम भारतीयों की वजह से सुरक्षित घर पहुंच जाएंगे।"

 
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
ये होंगे कंगना के प्रोजेक्ट्स 
कंगना रणौत की फैन फॉलोइंग कम नहीं है। लोग उन्हें बिग स्क्रीन्स पर देखने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म 'थलाइवी' में देखा गया था और आने वाले दिनों में वह फिल्म 'धाकड़' और 'तेजस' में नजर आएंगी। इस समय वह अपने रियलिटी शो 'लॉक अप' के जरिए लोगों का मनोरंजन कर रही हैं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें