फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन आइडल 12: बेटे आदित्य के बचाव में उतरे उदित नारायण, शो के विवाद पर बोले- उसे जिम्मेदार ठहराना ठीक नहीं

Tue, 25 May 2021 08:58 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उदित नारायण - फोटो : social media

दर्शकों का मनोरंजन करने वाले मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के एक एपिसोड में हुए विवाद के कारण मामला तूल पकड़ रहा है। किशोर कुमार के एपिसोड से शुरु हुआ विवाद समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन इस मामले में विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, किशोर कुमार के एपिसोड में अतिथि बनकर आए उनके बेटे अमित कुमार ने कहा था कि उनको ये एपिसोड पसंद नहीं आया। उनके इस बयान के बाद इंडियन आइडल के खिलाफ लोगों का गुस्सा उमड़ पड़ा। इसके बाद शो के होस्ट आदित्य नारायण ने इस मामले को लेकर कहा कि अगर उन्हें वो एपिसोड पसंद नहीं आया तो उन्हें वहीं टोकना चाहिए था। इसके बाद आदित्य नारायण को सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा ट्रोल किया जाने लगा। अब इस मामले में आदित्य के पिता और मशहूर गायक उदित नारायण ने अपने बेटे का बचाव किया है।

विज्ञापन

2 of 5
उदित नारायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

एक इंटरव्यू के दौरान उदित नारायण ने कहा कि आदित्य में अब भी बचपना है। वो परिपक्व नहीं है। शो के और लोगों की तरह वो चुप नहीं बैठे। इस कारण सभी विवाद की जड़ वो बन गया है। ये ठीक नहीं है। एक शो में भाग लेने के लिए कई राज्यों के बच्चे पहुंचते हैं। शो से उन्हें पहचान मिलती है, लेकिन इस तरह के विवाद उनके टैलेंट पर असर डालते हैं।'

विज्ञापन

3 of 5
उदित नारायण - फोटो : social media

आदित्य के मामले पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि 'वो काफी इमोशनल है। इसलिए उसे शो से कुछ ज्यादा ही लगाव है। अगर आप गौर करेंगे इस मामले पर तो आदित्य के अलावा किसी ने कुछ नहीं कहा। वो तो एक होस्ट है। ऐसे में उसे जिम्मेदार ठहरा देना उचित नहीं है।'

4 of 5
उदित नारायण - फोटो : social media

उन्होंने कहा कि 'आदित्य ने इस मामले पर मुझसे बात की। मैंने उसे कोई जवाब नहीं दिया। क्योंकि मेरा मानना है कि शो में और भी कई बड़े लोग हैं, जिन्हें इसपर बात करनी चाहिए थी। मैंने अमित कुमार वाला शो देखा था। मुझे तो वो बहुत एन्जॉय करते नजर आए थे। मैं उन्हें जनता हूं। हमारे काफी बेहतर संबंध हैं। जहां तक किशोर कुमार जी की तुलना की बात है तो उनकी तुलना कोई नहीं कर सकता। हमारे जैसे गायक भी उन्हें किताब मानते हैं। अमित जी को भी ये सब नहीं बोलना चाहिए था। वो मेरे भाई की तरह हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उदित नारायण - फोटो : social media
उदित नारायण ने आगे यह भी कहा कि बच्चों को अपने टैलेंट पर ध्यान देना चाहिए न कि इस तरह के ड्रामा पर। भावुक होना चाहिए, लेकिन गाना अच्छा गाएं। जितना अच्छा आप प्रदर्शन करेंगे लोग उतना ही आपको पसंद करेंगे। लोगों को पहले आपका हुनर दिखता है बाद में लोग आपकी निजी जिंदगी से जुड़ते हैं।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें