80 के दशक में बॉलीवुड की हर फिल्म के गानों को अपनी आवाज देने वाले उदित नारायण का आज जन्मदिन है । 64वां जन्मदिन मनाने वाले उदित ने बॉलीवुड को ढेरों हिट गाने दिए । आज भी उनके गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। उदित नारायण ने लगभग हर बड़े स्टार के लिए गाना गया लेकिन सफलता पाने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा ।
विज्ञापन
2 of 6
Udit Narayan
- फोटो : social media
करीब 10 साल के संघर्ष के बाद उन्होंने पहला सुपरहिट गाना दिया, जिसने उनकी किस्मत ही बदल दी । ये गाना था फिल्म 'कयामत से कयामत तक' का 'पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा ।' यह गाना आमिर खान पर फिल्माया गया था। इस गाने के बाद उदित नारायण के पास बहुत सारे ऑफर आए ।
विज्ञापन
3 of 6
udit narayan
- फोटो : social media
यहीं से वो हर घर में मशहूर हो गए । उदित नारायण का पूरा नाम उदित नारायण झा है। उदित का जन्म बिहार के सुपौल जिले में हुआ था। उनका नेपाल से गहरा संबंध है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत हिंदी नहीं बल्कि एक नेपाली फिल्म से की थी। इस फिल्म का नाम था 'सिंदूर'।
4 of 6
उदित नारायण
साल 1978 में उदित मुंबई आ गए। यहां आकर उन्हें काफी मेहनत के बाद फिल्म 'उन्नीस-बीस' में गाने का मौका मिला, लेकिन इस फिल्म से उन्हें कोई पहचान नहीं मिली थी । उदित की निजी जिंदगी की बात करें तो वो अपनी शादी की वजह से बहुत चर्चा में आए थे ।
विज्ञापन
5 of 6
udit narayan
- फोटो : social media
उदित नारायण ने दो शादियां की हैं । उन्होंने पहली शादी रंजना झा से की थी । दूसरी शादी दीपा नारायण से की । सिंगर आदित्य नारायण उदित और दीपा के बेटे हैं । उनका नाम तब काफी चर्चा में आया था, जब उन्होंने पहली पत्नी को बिना तलाक दिए और बिना बताए दूसरी शादी की थी ।
शुरुआती दौर में उदित नारायण अपनी पहली पत्नी को झूठा ठहराते रहे थे । इस पर उनकी पहली पत्नी रंजना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था । इसके बाद कोर्ट में शादी से जुड़ी हुई फोटो और दस्तावेज दिखाए गए । तब उदित ने शादी की बात मानी थी । ऐसे में कोर्ट ने दोनों पत्नियों को साथ रखने का आदेश दिया था ।