फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत मामले पर उद्वव ठाकरे का बयान और करण जौहर की पार्टी पर खुलासा, पांच खबरें

Mon, 26 Oct 2020 07:38 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर,सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : फाइल
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में मुंबई पुलिस की जांच को लेकर सवाल उठे थे। इसी वजह से सुशांत के पिता की गुजारिश पर ये केस सीबीआई को सौंपा गया। इस केस में कई बॉलीवुड सेलेब्स के साथ-साथ आदित्य ठाकरे का नाम भी घसीटा गया। रविवार को दशहरा रैली में इसी मुद्दे को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे जमकर बरसे। 

सुशांत मामले में बेटे का नाम घसीटे जाने पर बोले उद्धव ठाकरे, कंगना रणौत को भी दिया जवाब

 
विज्ञापन

2 of 5
अनन्या बिड़ला - फोटो : इंस्टाग्राम
अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव में इस बार दो मुद्दे सबसे ज्यादा छाए हुए हैं। पहला जॉर्ज फ्लॉयड की मृत्यु के बाद ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन और दूसरा नस्लवाद। डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन के बीच हुई अंतिम बहस में इन पर खूब चर्चा हुई। लेकिन जमीनी स्तर पर अमेरिका की सच्चाई कुछ और लगती है क्योंकि बिजनेस टायकून कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी और गायिका अनन्या बिड़ला ने आरोप लगाया है कि वाशिंगटन में एक रेस्तरां के कर्मचारियों ने उन्हें और उनके परिवार को बाहर निकाल दिया। 

अमेरिका के रेस्तरां से अनन्या बिड़ला को परिवार सहित बाहर निकाला, गायिका ने नस्लवाद का लगाया आरोप 


 
विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : ANI
अभिनेत्री कंगना रणौत का नाम पिछले कुछ दिनों से विवादों में बना हुआ है। एक तरफ सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना बॉलीवुड पर निशाने साधे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र सरकार से भी उनका पंगा चल रहा है। इसके अलावा कंगना के ट्विट्स पर भी हंगामा बरपा हुआ है। इसी को लेकर बीते दिनों मुंबई में कंगना और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। पुलिस ने उन्हें 26 और 27 अक्तूबर को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन अब खबर है कि कंगना पूछताछ में शामिल नहीं होंगी।

समन के बाद भी मुंबई पुलिस के सामने पेश नहीं होंगी कंगना रणौत, वकील ने ट्वीट कर बताई वजह


 

4 of 5
बिग बॉस 14 - फोटो : कलर्स
बिग बॉस 14 में एक बार फिर मेकर्स ने नया ट्विस्ट पैदा कर दिया है। रविवार को प्रसारित हुए एपिसोड में दिखाया गया कि घर में तीन नए सदस्यों की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। कविता कौशिक, नैना सिंह और शारदुल पंडित ने घर में घुसते ही पुराने प्रतियोगियों को टक्कर देना शुरू कर दिया है।

Bigg Boss 14: घर में हुई तीन नए सदस्यों की एंट्री, कविता कौशिक बनीं कैप्टन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर - फोटो : फाइल
बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के घर पिछले साल हुई पार्टी में किसी भी तरह के ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया था। इस बात का दावा एनसीबी की फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट में किया गया है। करण जौहर ने पिछले साल एक पार्टी की थी जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। इस पार्टी का वीडियो सामने आने के बाद यह पार्टी लगातार सवालों के घेरे में रही थी। 

करण जौहर की पार्टी को लेकर एनसीबी का खुलासा, वीडियो में नहीं मिला किसी भी नशीले पदार्थ का सबूत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें