हिंदी सिनेमा के ‘लापता’ अभिनेता उदय चोपड़ा फिर से सुर्खियों में हैं। तनिषा मुखर्जी भी उनके बहाने सुर्खियों में आ चुकी हैं। उधर, उनकी एक्स गर्लफ्रेंड नर्गिस फाखरी भी गिली गिली गप्पा करने में मशगूल हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। लेकिन, किसी को नहीं पता कि हिंदी सिनेमा के नामचीन निर्माता और निर्देशक यश चोपड़ा के छोटे बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा इन दिनों कर क्या रहे हैं..? आइए इसका पता लगाने की कोशिश करते हैं।