फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uday Chopra: नरगिस फाखरी से मोहब्बत, मुंबई पुलिस से पंगा, और जानिए क्या हुआ जब बात बिपाशा को गले लगाने की आई..

Thu, 05 Jan 2023 12:28 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 7
उदय चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनय में तमाम कोशिशों के बाद भी लंबी पारी न खेल पाए उदय चोपड़ा को इस बात का कभी अभिमान नहीं रहा कि वह हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस यशराज फिल्म्स के अपने भाई आदित्य चोपड़ा के बराबर के वारिस हैं। वह दिल के राजा हैं। देश में गांजे के सेवन को वैध बनाने के अपने सुझावों को लेकर मुंबई पुलिस के निशाने पर आए उदय की अभिनेत्री नरगिस फाखरी के साथ पांच साल तक चली प्रेम कहानी पर पूरी एक फिल्म बन सकती है। लेकिन, दिल के मामले में उदय जैसे भी हो, दिमाग के मामले में उनका अब भी कोई जोड़ नहीं है। यशराज फिल्म्स में वह शांति से अपना काम करते हैं। और, कम लोग ही जानते हैं कि इस प्रोडक्शन कंपनी का जितना भी तकनीकी विकास बीते एक दशक में हुआ है, उसके पीछे पूरा दिमाग उदय का ही रहा है।
विज्ञापन

2 of 7
उदय चोपड़ा, नरगिस फाखरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उदय चोपड़ा की शख्सियत को और करीब से समझने के लिए ‘अमर उजाला’ ने फिल्म 'मेरे यार की शादी है', 'धूम' और 'धूम 2' में उदय को निर्देशित कर चुके संजय गढवी से बात की। संजय बताते हैं, ‘उदय चोपड़ा बहुत सज्जन इंसान है। इतना शरीफ, भोला और शांत इंसान मैने अपने पूरे करियर में कभी नहीं देखा। उनका सेट पर ऐसा बर्ताव रहता था कि कभी ऐसा नहीं लगा कि वह यशजी के बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई है। काम के प्रति पूरी तरह समर्पित, किसी तरह का किसी बात कोई गुमान नहीं और जरूरत पड़ जाए तो सेट पर कोई भी काम करने को तैयार रहते हैं उदय।’
विज्ञापन

3 of 7
'मोहब्बतें' में उदय चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उदय चोपड़ा को बतौर अभिनेता आदित्य चोपड़ा ने फिल्म 'मोहब्बतें' में लांच किया। 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में वह आदित्य के सहायक थे। जुगल हंसराज के निर्देशन में बनी फिल्म  'प्यार इंपॉसिबल' और 'नील एंड निक्की' में भी उदय ने खुद को एक अभिनेता के तौर पर मांजने की पूर कोशिश की। उनको करीब से जानने वाले बताते हैं कि उदय को स्टार बनने की तमन्ना कभी नहीं रही। वह बस अच्छा अभिनय करना चाहते थे और इसके लिए वह हमेशा सीखने को तैयार रहते थे।
Urfi: साजिद ने एमसी स्टैन को दिया अर्चना को थप्पड़ मारने का सुझाव, उर्फी बोलीं- उनके व्यक्तित्व से बदबू आती है

4 of 7
उदय चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संजय गढवी ने ‘धूम’ सीरीज के लिए उदय चोपड़ा का जो अली नामक किरदार गढ़ा, उसकी शख्सीयत को रचने का किस्सा भी काफी रोचक है। ये एक मुंबइया टपोरी सरीखा किरदार है, कुछ कुछ वैसा ही जैसा ‘तेजाब’ में अनिल कपूर और ‘रंगीला’ में आमिर खान का किरदार। संजय बताते हैं, ‘उदय की पूरी परवरिश बहुत नफासत के साथ हुई है। टपोरी भाषा और उनके जैसा डील डौल वह अपना पाएंगे, यही उनके लिए बड़ी चुनौती थी। तो मैंने अपने एक परिचित आसिफ भाई को एक दिन यशराज फिल्म्स के दफ्तर बुलाया। आसिफ भाई बांद्रा के गेयटी, गैलेक्सी थियेटर के आसपास काफी मशहूर हैं। आसिफ को उदय के साथ बिठाकर मैं बहाने से वहां निकल गया। दोनों घंटे भर बातें करते रहे। मैं लौटकर आया तब तक उदय को समझ आ चुका था कि मुझे उनके किरदार के लिए क्या चाहिए।’
विज्ञापन

5 of 7
उदय चोपड़ा - फोटो : Social media
लंबे समय तक हॉलीवुड में यशराज फिल्म्स का वितरण का काम देखते रहे उदय चोपड़ा फिर से मुंबई में रहकर ही काम करने लगे हैं। यशराज फिल्म्स के लोग बताते हैं कि उदय को तकनीक की भी बहुत जानकारी है। यशराज फिल्म्स में जितनी भी तकनीकी चीजें हैं सबका सेटअप उन्होंने ही किया। संजय गढवी कहते हैं, ‘यशराज फिल्म्स को कारपोरेट कंपनी बनाने में उदय का बहुत बड़ा हाथ रहा है। दुनिया को ऐसा लगता है कि आदित्य चोपड़ा ही यशराज फिल्म्स के मुखिया है, लेकिन कंपनी का जितना भी तकनीकी विस्तार हुआ है वह सब उदय चोपड़ा ही संभालते हैं।’
Urvashi-Rishabh: मीरा रौतेला ने नेटिजन्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, ऋषभ पंत के लिए दुआ करने पर हुई थीं ट्रोल
विज्ञापन

6 of 7
मेरे यार की शादी है - फोटो : Social media
उदय चोपड़ा शूटिंग के दौरान कितने अनुशासित रहते हैं, इसका एक किस्सा भी संजय गढवी ने सुनाया कि कैसे उनके इस समर्पण भाव के मजे भी सेट पर लिए जाते थे। संजय के मुताबिक, फिल्म 'मेरे यार की शादी है' के एक गाने की शूटिंग स्कॉटलैंड में चल रही थी। उदय और ट्यूलिप जोशी पर गाने का आखिरी शॉट लिया जाना था जिसमें दोनों को रेल की पटरियों पर चलना था। मैंने दोनों को समझाया कि बिना पीछे देखे सीधे चलते जाना है, जितना जरूरी होगा उतना शॉट ले लेंगे। सीन में गाना नहीं बजना था और हमने आपस में तय कर लिया कि कट नहीं बोलना है। शॉट शुरू हुआ। दोनों ने चलना शुरू किया। हमने एक दो मिनट का शॉट लिया और कैमरा उठाकर होटल आ गए। वहां किसी ने कट नहीं बोला  तो दोनों दूर तक चलते चले गए। और, फिर पीछे मुड़कर देखा तो पीछे कोई है ही नहीं!’
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उदय चोपड़ा - फोटो : Social media
यशराज फिल्म्स को हिंदी सिनेमा की हीरोइनों को उनसे सबसे सुंदर, मोहक और मादक रूप में पेश करने के लिए जाना जाता है। लेकिन, उदय चोपड़ा शुरू से बहुत शर्मीले रहे हैं। फिल्म 'मेरे यार की शादी है' में एक वक्त ऐसा भी आया जब उन्हें बिपाशा बसु के गले लगने में पसीने छूट गए थे। संजय बताते हैं, ’शूटिंग देहरादून में चल रही थी। मैने उदय चोपड़ा को बताया कि इस सीन में बिपाशा तुमको गले लगाने की कोशिश करेगी और तुमको मना करना है। बिपाशा बसु किसी को गले लगाने की कोशिश करे और सामने वाले को दूर भागना हो, तो समझा जा सकता है। उदय और भी नर्वस। सीन ओके होने के बाद मैंने बिपाशा को ये बात बताई तो वह शरमा कर खूब हंसी। उदय का तो चेहरा लाल हो गया था।’
Amitabh Bachchan: बिग बी ने लोगों को समझाया 'अवतार 2' के पीछे छुपा संदेश, बोले- कुदरत से खिलवाड़ मत करो.....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें