28 जून को राजस्थान के उदयपुर में दिन दहाड़े दर्जी कन्हैयालाल की हत्या के मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। कन्हैयालाल द्वारा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा के विवादित बयान का कथित रूप से समर्थन किया गया था, जिसके बाद हत्यारों ने इस घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात ये है कि कन्हैयालाल को मारने के बाद घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर कर उन लोगों ने कहा कि इस्लाम को बदनाम करने का बदला ले रहे हैं। वहीं, अब इस हत्याकांड के खिलाफ देशभर से प्रतिक्रिया आ रही हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस मामले पर सख्त राय रख रहे हैं। इसी कड़ी में इस पूरे मामले पर उर्फी जावेद ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है।