फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल: लॉस एंजेलिस में कैब ड्राइवर लेकर भागा स्वरा भास्कर का सामान, ट्रोलर्स बोले- ये फ्री का सामान लेने के लिए झूठ भी...

Thu, 24 Mar 2022 11:17 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Swara bhasker - फोटो : सोशल मीडिया
लॉस एंजेलिस में एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का सामान चोरी हो गया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है साथ ही ट्वीट कर ओला कैब्स के खिलाफ शिकायत की है। दरअसल स्वरा भास्कर ने लॉस एंजेलिस में किराने का कुछ सामान खरीदा था जिसे उबर ड्राइवर लेकर भाग गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स स्वरा भास्कर का मजाक उड़ा रहे हैं साथ ही ये भी कह रहे हैं कि ये उनके कर्मों का ही फल है।
विज्ञापन

2 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
स्वरा भास्कर ने लिखा- आपका एक ड्राइवर मेरा सारा किराने का सामान अपनी कार में लेकर भाग गया। ऐसा लगता है कि आपके एप पर इसे रिपोर्ट करने का कोई तरीका नहीं है - यह कोई खोई हुई वस्तु नहीं है! उसने मेरा सामान चोरी किया है। क्या मुझे अपना सामान वापस मिल सकता है?
 
विज्ञापन

3 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : Instagram
स्वरा के इस ट्वीट पर तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है- उबर, आप इनपर भरोसा मत करना, ये फ्री के सामान के लिए ऐसा कुछ कर सकती है। वहीं एक यूजर ने लिखा- कृपया इन्हें जवाब देने का कष्ट न करें। लाइमलाइट में आने के लिए बेबुनियाद आरोप लगाने की इनकी आदत है। वहीं एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि सब कर्मों का फल है।
विज्ञापन

4 of 4
स्वरा भास्कर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें स्वरा इससे पहले कश्मीर फाइल्स फिल्म पर बयान देकर चर्चा में थीं। स्वरा भास्कर ने फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर लिखा था, 'अगर आप चाहते हैं कि लोग आपको सफलता के लिए आपकी मेहनत को बधाई दे तो पहले बीते 5 साल में उनके सिर पर बैठकर कचरा तो मत फैलाइए।' हालांकि इस बयान के बाद स्वरा की काफी आलोचना की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें