फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल का 'पैडमैन' पर बड़ा खुलासा, पति अक्षय नहीं थे पहली पसंद लेकिन...

Thu, 21 Dec 2017 05:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म 'पैडमैन' को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले अक्षय कुमार इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। ये बात सुनकर शायद आपको हैरानी हुई होगी पर इस बात का खुलासा खुद उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने किया है।

पढ़ें-सलमान, कैटरीना ने बेहद क्यूट अंदाज में फैंस को किया 'हैप्पी न्यू ईयर' विश, देखें VIDEO
विज्ञापन

2 of 4
अरुणाचलम के मुरुगनंथम नाम के शख्स के जीवन पर आधारित फिल्म 'पैडमैन' का प्रमोशन जोर-शोर से चल रहा है। इस फिल्म से अक्षय कुमार की पत्नी और फिल्म की प्रोड्यूसर ट्विंकल खन्ना प्रोडक्शन में डेब्यू कर रही हैं। दरअसल फिल्म के एक गाने की लॉन्चिंग के दौरान ट्विंकल ने मीडिया को बताया कि इस फिल्म के लिए उनके पति पहली पसंद नहीं थे लेकिन ये आर.बाल्की थे जिन्होंने उन्हें अक्षय कुमार के नाम पर राजी किया।
विज्ञापन

3 of 4
बता दें कि ये फिल्म महिलाओं की मासिक समस्या और हाइजीन के बारे में है। फिल्म के जरिए लोगों तक एक अच्छा मैसेज जरुर पहुंच सकता है कि कम से कम लोग मासिक धर्म जैसे मुद्दे पर खुलकर बातें करें।
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म के डायरेक्टर आर.बाल्की का अपनी फिल्म के बारे में कहना है कि ये फिल्म महिलाओं के लिए नहीं बल्कि पुरुषों के लिए है क्योंकि उन्हें इसके बारे में कुछ नहीं पता होता कि महिलाएं किस दौर से गुजरती हैं। फिल्म पैडमैन 26 जनवरी 2018 को रिलीज हो रही है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें