फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैटरनिटी हॉस्पिटल में कैमरे देख हैरान हो गईं थीं बिपाशा, प्रेग्नेंसी को लेकर दिया बड़ा बयान

Thu, 21 Dec 2017 05:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
लंबे समय से फिल्मों से दूर रहने वाली बिपाशा बसु पिछले कुछ समय से एक बार फिर चर्चाओं का विषय बन गई हैं। ये अलग बात है कि इस बार वो अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों की वजह से सुर्खियों में है। जिसके बाद बोल्ड बिपाशा ने इस मुद्दे पर अपना बयान दिया है।

पढ़ें-ट्विंकल का 'पैडमैन' पर बड़ा खुलासा, पति अक्षय नहीं थे पहली पसंद लेकिन...

 
विज्ञापन

2 of 5
दरअसल कुछ समय पहले बिपाशा को पति करण सिंह ग्रोवर के साथ मैटरनिटी हॉस्पिटल जाते हुए स्पॉट किया गया। जिसके बाद मीडिया में बिपाशा बसु की प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जाने शुरू हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
Bipasha Basu
अपने एक इंटरव्यू के दौरान बिपाशा ने अपनी प्रेगनेंसी की खबरों को दरकिनार करते हुए बताया कि फिलहाल उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है और न ही वो प्रेग्नेंट है। उन्होंने मीडिया से कहा कि कृपया उनके बारे में ये कयास लगाना बंद कर दें।

4 of 5
बता दें कि इस क्यूट कपल की शादी अप्रैल साल 2016 में हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये कपल स्टार प्लस के रियलिटी शो 'इंडियाज नेक्‍स्ट सुपरस्टार' के जज पैनल में शामिल होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बता दें कि करण उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने टीवी सीरियल 'दिल मिल गए' में डॉक्टर अरमान मलिक का किरदार निभाया था। वहीं बिपाशा इससे पहले हॉरर टीवी शो 'डर सबको लगता है' होस्ट कर चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें